फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katherine Brunt-Nat Sciver Marriage: इंग्लैंड की दो क्रिकेटर नौ साल साथ खेलीं, पांच साल साथ बिताए, अब लिए सात फेरे

Mon, 30 May 2022 09:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 30 May 2022 09:29 PM IST
सार

स्किवर और ब्रंट ने सितंबर 2020 में शादी करने का फैसला किया था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण तारीख को आगे बढ़ा दिया गया।

विज्ञापन
Katherine Brunt Nat Sciver Marriage Two women players from England married after five years relationship check photos
कैथरीन ब्रंट और नेट स्किवर - फोटो : Nat Sciver/Instagram
इंग्लैंड की अनुभवी महिला क्रिकेटर कैथरीन ब्रंट ने रविवार (19 मई) को अपनी टीम की साथी नेट स्किवर से शादी कर ली। कैथरीन ने इंग्लैंड के लिए 2004 में डेब्यू किया था। वहीं, स्किवर ने 2013 में डेब्यू किया था। नौ साल तक दोनों साथ खेलीं। इसके अलावा दोनों के बीच पांच साल तक रिलेशन में रहीं।
Katherine Brunt Nat Sciver Marriage Two women players from England married after five years relationship check photos
कैथरीन ब्रंट और नेट स्किवर - फोटो : Nat Sciver/Instagram
नेट स्किवर और कैथरीन ब्रंट ने तीन साल पहले सगाई की थी। अक्टूबर 2019 में दोनों ने सगाई करने के बाद अब इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। स्किवर और ब्रंट ने सितंबर 2020 में शादी करने का फैसला किया था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण तारीख को आगे बढ़ा दिया गया।
Katherine Brunt Nat Sciver Marriage Two women players from England married after five years relationship check photos
कैथरीन ब्रंट और नेट स्किवर - फोटो : Nat Sciver/Instagram
स्किवर और ब्रंट ने इंग्लैंड की महिला टीम को 2017 में वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। ब्रंट 14 टेस्ट, 140 वनडे और 96 टी20 मैचों में हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं, स्किवर सात टेस्ट, 89 वनडे और 91 टी20 मैच खेल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Katherine Brunt Nat Sciver Marriage Two women players from England married after five years relationship check photos
कैथरीन ब्रंट और नेट स्किवर - फोटो : Nat Sciver/Instagram
तेज गेंदबाज ब्रंट ने 14 टेस्ट मैचों में 184 रन बनाए हैं। उन्होंने 51 विकेट झटके हैं। वनडे में उनके नाम 167 विकेट और 1090 रन हैं। इसके अलावा टी20 मैचं में वो 98 विकेट झटक चुकी हैं। उन्होंने 504 रन भी बनाए हैं।
विज्ञापन
Katherine Brunt Nat Sciver Marriage Two women players from England married after five years relationship check photos
कैथरीन ब्रंट और नेट स्किवर - फोटो : Nat Sciver/Instagram
नेट स्किवर की बात करें तो टेस्ट में उनके 343 रन और नौ विकेट हैं। वनडे में 2711 रन बनाने के साथ-साथ 59 विकेट भी झटक चुकी हैं। वहीं, टी20 में 1720 रन बनाए और 72 विकेट लिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed