फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कप्तान डुमिनी बोले- इस खिलाड़ी का चला बल्ला, तो टीम इंडिया को हरा देंगे

Sun, 18 Feb 2018 12:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
jp duminy says ab devilliers needs to perform good against india
जेपी डुमिनी

दक्षिण अफ्रीका का हाल ही में संपन्न वन-डे सीरीज में प्रदर्शन बेहद लचर रहा, जहां टीम इंडिया के हाथों उसे 5-1 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। अब प्रोटियाज टीम का इरादा तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में दमदार वापसी करने का है। फटाफट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान जेपी डुमिनी को एबी डीविलियर्स से ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद है, जिससे टीम इंडिया को मात देने में आसानी हो।

jp duminy says ab devilliers needs to perform good against india
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN

दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच रविवार को जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख खिलाड़ी रहे एबी डीविलियर्स का फॉर्म वन-डे सीरीज में खराब रहा। पहले तीन वन-डे से बाहर रहने के बाद डीविलियर्स ने वापसी जरूर की, लेकिन 26, 6 और 30 रन की पारी ही खेल सके।

jp duminy says ab devilliers needs to perform good against india
एबी डीविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका को इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना है, जिसमें 33 वर्षीय डीविलियर्स से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। डुमिनी ने कहा कि टीम इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कई नए चेहरे टीम में शामिल है, इसलिए रोटेशन किया जाना तय है। उन्होंने साथ ही कहा कि डीविलियर्स से टी20 सीरीज में कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jp duminy says ab devilliers needs to perform good against india
एबी डीविलियर्स

डुमिनी ने कहा, 'डीविलियर्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। वह टीम में शामिल हैं और हमारे प्रमुख खिलाड़ी हैं। हम चाहते हैं कि वह दमदार खेले क्योंकि टीम को उनकी जरुरत है। डीविलियर्स ने अपना स्तर स्थापित किया है। उन्हें अपने आप गर्व है और वह टीम के लिए भी बड़ा दमदार प्रदर्शन करना चाहते हैं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि वह बेहतरीन प्रदर्शन करें ताकि हम टीम इंडिया को मात देने में सफल हो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed