फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहवाग ने बताया, विराट कोहली और सौरव गांगुली में से कौन है महान कप्तान और क्यों

Sun, 18 Feb 2018 11:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
virender sehwag says virat kohli is upgraded version of sourav ganguly
विराट कोहली और सौरव गांगुली

पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि कप्तान विराट कोहली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के अपग्रेडेड वर्शन हैं। कोहली की आक्रमकता की तुलना गांगुली से करते हुए सहवाग ने ध्यान दिलाया कि दोनों कप्तानों के नेतृत्व में टीम इंडिया का विदेशी जमीन पर रिकॉर्ड शानदार रहा है। सहवाग ने कहा कि कोहली विश्व के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं और वह सर्वकालिक महान कप्तान बन सकते हैं।

virender sehwag says virat kohli is upgraded version of sourav ganguly
सौरव गांगुली

सहवाग ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा, 'कोहली की आक्रमकता की तुलना गांगुली से की जा सकती है। वह गांगुली के अपग्रेडेड वर्शन हैं। गांगुली की कप्तानी में हमने विदेशी जमीन पर कुछ यादगार जीत दर्ज की और अब कोहली की कप्तानी में भी यह ट्रेंड चल रहा है।'

virender sehwag says virat kohli is upgraded version of sourav ganguly
विराट कोहली - फोटो : BCCI

सहवाग ने आगे कहा, 'कोहली सीरीज जीत के मामले में नंबर-1 कप्तान हैं। अगर हम पिछली आठ सीरीज का विश्लेषण करें तो पाएंगे कि वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virender sehwag says virat kohli is upgraded version of sourav ganguly
वीरेन्द्र सहवाग - फोटो : File

हालांकि, सहवाग ने साथ ही कहा कि कोहली की तुलना अन्य दिग्गजों से करना जल्दबाजी होगी, इसके लिए थोड़े समय की जरुरत है। उन्होंने कहा, 'यह कहने के बाद बोलना चाहता हूं कि हमें अभी पूर्व दिग्गज कप्तानों के साथ कोहली की तुलना नहीं करना चाहिए। अभी कोहली को बतौर कप्तान थोड़े समय और अनुभव की जरुरत है, ताकि वह उस मुकाम तक पहुंच सकें जहां अन्य कप्तान पहुंचे हैं। हां कोहली का कप्तानी करते हुए विश्वास जरूर बढ़ा है।'

विज्ञापन
virender sehwag says virat kohli is upgraded version of sourav ganguly
विराट कोहली - फोटो : BCCI

'नजफगढ़ के नवाब' से मशहूर सहवाग ने कहा, 'अन्य कप्तानों की तुलना में कोहली परिपक्व हुए और अपने व्यक्तिगत खेल को अलग स्तर तक ले गए। उन्होंने कप्तानी का दबाव नहीं लिया। उन्होंने जिम्मेदारी के साथ अपने खेल में भी सुधार किया। वह टीम में फिटनेस का ट्रेंड लेकर आए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed