Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Test Day 1 Highlights India vs New Zealand 2nd Test  Match Scorecard Hagley Oval Stadium Updates

क्राइस्टचर्च टेस्ट: भारत के लिए मिलाजुला रहा पहले दिन का खेल, किस सत्र में कौन रहा हावी? ब्लंडेल-फिलिप्स टिके

Fri, 27 Nov 2026 11:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 27 Nov 2026 11:27 AM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुरू हो गया है। शुरुआती दिन दोनों टीमों के लिए अच्छा रहा। भारत ने तीन में से एक सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है, लेकिन टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर टिक गए हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ Test Day 1 Highlights India vs New Zealand 2nd Test  Match Scorecard Hagley Oval Stadium Updates
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत के लिए शुरुआती दिन मिलाजुला रहा। पहले और तीसरे सत्र में जहां न्यूजीलैंड ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया, वहीं दूसरे सत्र में भारत का दबदबा देखने को मिला। दिन के खेल की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में पांच विकेट पर 246 रन बनाए हैं। स्टंप्स के समय टॉम ब्लंडेल 53 और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 62 रन की अविजित साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos

प्लेइंग-11 में हुए कितने बदलाव?
इससे पहले, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को शामिल किया गया। उन्हें बुमराह ने टेस्ट डेब्यू कैप सौंपी। गुरनूर ने इस फैसले को सही साबित करते हुए न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। उन्होंने डेवोन कॉनवे को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। आउट होने से पहले कॉनवे ने कप्तान टॉम लाथम के साथ 77 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई। कॉनवे 79 गेंद में चार चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अपने करियर का पहला टेस्ट खेल रहे गुरनूर ने भारत को पहली सफलता दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ Test Day 1 Highlights India vs New Zealand 2nd Test  Match Scorecard Hagley Oval Stadium Updates
आकाश दीप - फोटो : IANS
दूसरे सत्र में भारतीय गेंदबाजों का दिखा दम
लंच ब्रेक के बाद भारतीय गेंदबाज पूरी तरह न्यूजीलैंड पर भारी नजर आए। न्यूजीलैंड ने दूसरे सत्र में तीन विकेट गंवाए। भारतीय गेंदबाजों ने महज 13 मिनट के अंदर तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया। न्यूजीलैंड को लगातार तीन ओवर में तीन झटके लगे। ये तीनों झटके न्यूजीलैंड को 110 के स्कोर पर लगे। कीवियो को 110 के स्कोर पर दूसरा झटका कप्तान टॉम लाथम के रूप में लगा। लाथम को दिन के पहले ही ओवर में एलबीडब्ल्यू के फैसले को चुनौती देकर अपना विकेट बचाने में सफलता मिली। इसके बाद उन्हें एक और जीवनदान मिला, जब दूसरी स्लिप में खड़े केएल राहुल ने उनका अपेक्षाकृत आसान कैच छोड़ दिया। इसका फायदा उठाते हुए लाथम ने टेस्ट करियर का 32वां अर्धशतक जड़ा। वह 128 गेंद में छह चौके की मदद से 59 रन बनाकर 42वें ओवर में आकाश दीप की गेंद पर आउट हुए।

फिर 43वें ओवर में अंशुल कंबोज ने हेनरी निकोल्स को पवेलियन भेजा। निकोल्स 16 रन बना सके। इसके बाद 44वें ओवर में एक बार फिर आकाश ने विकेट झटका। उन्होंने रचिन रवींद्र को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। इस तरह न्यूजीलैंड ने टी ब्रेक तक चार विकेट गंवा दिए थे। तीसरे सत्र में डेरिल मिचेल को वॉशिंगटन सुंदर ने जुरेल के हाथों कैच कराया। मिचेल 31 रन बना सके। मिचेल ने ब्लंडेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी निभाई। मिचेल के विकेट के बाद से फिलिप्स और ब्लंडेल ने सूझबूझ वाला खेल दिखाया और कोई झटका नहीं लगने दिया। 
विज्ञापन

दो बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक
न्यूजीलैंड के लिए शुरुआती दिन दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़े। लाथम के बाद ब्लंडेल ने टेस्ट करियर का 13वां अर्धशतक पूरा किया। क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ियों ने खास उपलब्धियां हासिल कीं। टॉम ब्लंडेल अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वहीं, कप्तान टॉम लाथम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 मुकाबले पूरे कर लिए हैं। डेवोन कॉनवे के लिए भी यह मुकाबला खास है। वह अपना 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा जा सकता है कि दोनों टीमों के लिए यह दिन अच्छा रहा। पिच का मिजाज उसकी बनावट से थोड़ा अलग रहा। तेज गेंदबाजों को कुछ मदद जरूर मिली, लेकिन बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां इतनी मुश्किल नहीं थीं कि उनके लिए टिकना नामुमकिन हो जाता। धैर्य और सूझबूझ से बल्लेबाजी करके इस चुनौती से पार पाया जा सकता था। अब दूसरे दिन जहां न्यूजीलैंड की नजरें बड़ा स्कोर बनाने पर होंगी तो वहीं, भारतीय गेंदबाज जल्द ही कीवी टीम की पहली पारी ढेर करना चाहेंगे। भारत के लिए अब तक आकाश दीप को दो विकेट मिले हैं, जबकि अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और सुंदर को एक-एक सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed