जोस बटलर (95*) की तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2018 के 43वें मैच में मजबूत चेन्नई सुपरकिंग्स को एक गेंद शेष रहते 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ रॉयल्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
वहीं इस मैच के सबसे बड़े नायक राजस्थान के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने अपनी तूफानी पारी से न सिर्फ विराट कोहली के रिकॉर्ड पर कब्जा किया, बल्कि पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे डाली।
इंग्लैंड के क्रिकेटर जोस बटलर इस समय शानदार फॉर्म में हैं। आईपीएल सीजन-11 में उनका बल्ला जमकर जमकर आग उगल रहा है। एमएस धोनी के नेतृत्व वालीचेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बटलर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली की बराबरी कर ली है। अब बटलर के निशाने पर किंग्स इलेवन पंजाब के मौजूदा मेंटर वीरेंद्र सहवाग होंगे।
दरअसल बटलर ने सीएसके के खिलाफ 60 गेंदों पर नाबाद 95 रन की पारी खेली। मौजूदा आईपीएल में यह बटलर का लगातार चौथा अर्धशतक रहा। इस तरह उन्होंने टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। विराट कोहली ने भी वर्ष 2016 में लगातार चार बार 50 या इससे अधिक रन बनाए।
4 of 5
virendra sehwag
- फोटो : file photo
इस मामले में पूर्व ओपनर बल्लेबाज सहवाग वर्ष 2012 में लगातार पांच बार अर्धशतक जमा चुके हैं। यदि बटलर लगातार दो मैचों में 50 या इससे अधिक रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
आईपीएल-11 में बटलर अब तक खेले कुल 11 मैचों में 149.28 की स्ट्राइक रेट से 415 रन बना चुके हैं। इस आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में बटलर छठे स्थान पर हैं। सीरीज में उन्होंने अब तक 38 चौके और 14 छक्के भी जड़े हैं।