भारतीय दौरे पर आई इंग्लैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के लिए यह साल एक स्वर्णिम और यादगार वर्ष बन गया है। बल्ले के साथ जमकर रन बनाने के अलावा जॉनी ने विकेट के पीछे भी कमाल कीपिंग की है।
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 of 7
जॉनी बेर्स्टो
- फोटो : espncricinfo
साल 2016 में बार-बार सुर्खियां बनाने के बाद जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड टेस्ट टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन कर उभरे हैं। इंग्लैंड ने इस साल सबसे ज्यादा 15 टेस्ट खेले हैं और जॉनी सभी मैचों में टीम का हिस्सा बने रहे हैं।
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 of 7
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : getty
अपने बल्ले से जॉनी ने कप्तान एलेस्टर कुक और युवा प्रतिभा जो रूट से भी अधिक रन बनाए हैं। बेयरस्टो ने इस साल अब तक 64.52 की औसत से 1355 रन बनाए हैं। 2016 में किसी भी खिलाड़ी द्वारा यह सर्वाधिक रन हैं।
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 of 7
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : getty
इस कामयाबी तक पहुंचते हुए बेयरस्टो ने 3 शतक और 7 अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 167 का है। मगर भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में जॉनी जो कमाल किया वो बल्ले से नहीं, बल्कि अपने दस्तानों से किया।
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने तोड़ा क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
जॉनी बेयरस्टो ने बेन स्टोक्स की गेंद पर उमेश यादव का कैच लपक कर इतिहास रच दिया। वो एक साल में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बन गए। बेयरस्टो ने इस साल भारत की पहली पासी सिमटने तक कुल 68 शिकार किए।