फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अश्विन, जडेजा और जयंत ने तोड़ा 35 साल पुराना रिकॉर्ड

Tue, 29 Nov 2016 04:06 PM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
Ashwin, jadeja And jayant breaks 35 years old record
जडेजा और जयंत यादव - फोटो : BCCI twitter
भारत और इंग्लैंड के बीच मोहाली में खेला जा रहा सीरीज का तीसरा टेस्ट इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। इसका कारण भारत के गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने बल्ले से भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक नया पन्ना लिखा है। 84 साल के भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत के तीन पुछल्ले बल्लेबाजों आर अश्विन, रविंद्र जड़ेजा और जयंत यादव ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। 


 
Ashwin, jadeja And jayant breaks 35 years old record
अश्विन
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि टीम इंडिया के सातवें, आठवें और नौवें नंबर के खिलाड़ियों ने टेस्ट की एक ही पारी में अर्धशतक जमाया हो। मोहाली में अश्विन, जडेजा और जयंत ने क्रमशः 72, 90 और 55 रन की पारियां खेलीं। 

 
Ashwin, jadeja And jayant breaks 35 years old record
आर अश्विन - फोटो : PTI
टीम इंडिया के नंबर 7 से लेकर 11 तक के बल्लेबाजों ने मिलकर 230 रन जोड़ डाले। इसके साथ ही 35 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया। इससे पहले 7 से 11 नंबर तक के बल्लेबाजों ने साल 1981 में इंग्लैंड के ही खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में 220 रन जोड़े थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ashwin, jadeja And jayant breaks 35 years old record
कपिल देव - फोटो : getty
1981 में खेले गए उस टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के 476 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के खिलाड़ियों कपिल देव ने 16, रवि शास्त्री ने 93, सैयद किरमानी ने 67 और मदन लाल ने 44 रन की पारी खेली थी। जबकि दिलीप दोशी अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। 

 
विज्ञापन
Ashwin, jadeja And jayant breaks 35 years old record
फारुख इंजीनियर - फोटो : getty
7 से 11 नंबर तक के बल्लेबाजों का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 साल पहले 1965 का है। इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ चेन्नई में पुछल्ले बल्लेबाजों ने 212 रन जोड़े थे। इस मैच में सलीम दुर्रानी ने 34, बापू नदकरनी ने 75, फारूख इंजीनियर ने 90, रूसी सुरती ने 9 और एस वेंकटराघवन ने 4 रन बनाए थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed