फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोफ्रा आर्चर की यह गलती इंग्लैंड टीम पर पड़ सकती है भारी, पूर्व कप्तान ने भी लगाई फटकार

Thu, 16 Jul 2020 08:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 16 Jul 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Jofra Archer's mistake may fall on England team, former captain michael atherton also reprimanded
जोफ्रा आर्चर - फोटो : social media

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। पहले टेस्ट में मिली हार के बाद इंग्लैंड टीम ने कई अहम बदलाव किए। हालांकि अपने स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन ना करने की वजह से बाहर कर दिया। 

Jofra Archer's mistake may fall on England team, former captain michael atherton also reprimanded
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन ने जोफ्रा आर्चर के जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल उल्लघंन को ‘मूर्खतापूर्ण’ करार दिया क्योंकि उनके गैर जिम्मेदाराना कदम से बृहस्पतिवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम की योजना गड़बड़ा गई।

Jofra Archer's mistake may fall on England team, former captain michael atherton also reprimanded
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ट्विटर

आर्चर को टीम के जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल को तोड़ने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया और अब उन्हें पांच दिन के पृथकवास के दौरान कोविड-19 के दो परीक्षण कराने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jofra Archer's mistake may fall on England team, former captain michael atherton also reprimanded
जोफ्रा आर्चर - फोटो : सोशल मीडिया

आर्चर ने इस गलती के लिए माफी मांगी है, हालांकि गलती का जिक्र इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के बयान में नहीं किया गया है लेकिन ‘बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल’ के अनुसार यह तेज गेंदबाज पहले टेस्ट के बाद ब्राइटन में अपने घर गया था।

विज्ञापन
Jofra Archer's mistake may fall on England team, former captain michael atherton also reprimanded
जोफ्रा आर्चर

एथरटन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट ब्राडकास्ट’ से कहा, ‘यह कई कारणों से बहुत ही बेवकूफाना है। पहली बात, इससे उसने टीम में स्थान गंवा दिया। दूसरा इससे इंग्लैंड की योजना गड़बड़ा गई, यह महत्वपूर्ण टेस्ट है जिसमें उनका जीतना जरुरी है तभी वे इस श्रृंखला को जीतने की कोशिश कर सकते हैं, और तीसरा, ईसीबी ने अभी तक जो काम किया, उसने उसे जोखिम में डाल दिया। इन छह टेस्ट मैचों, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन और पाकिस्तान के खिलाफ तीन, को कराने के लिए उन्हें काफी काम करना पड़ा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed