{"_id":"5832f4ca4f1c1b9c28b39ead","slug":"jayant-yadav-is-very-talented-player-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट ने की इस युवा खिलाड़ी की दिल खोलकर तारीफ, कहा प्रदर्शन से हूं बेहद खुश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट ने की इस युवा खिलाड़ी की दिल खोलकर तारीफ, कहा प्रदर्शन से हूं बेहद खुश
Tue, 22 Nov 2016 02:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 22 Nov 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने विशाखापटनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 246 रनों से मिली जीत के बाद गेंदबाजों की तारीफ की है। इस जीत के साथ भारतीय टीम अब पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। मैच के बाद कप्तान कोहली ने टेस्ट में डेब्यू करने वाले गेंदबाज जयंत यादव की दिल खोलकर तारीफ की।
विराट ने की इस युवा खिलाड़ी की दिल खोलकर तारीफ, कहा प्रदर्शन से हूं बेहद खुश
2 of 5
विराट ने मैच के बाद कहा "हमारे बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जिसकी वजह से हमें इतनी बड़ी जीत मिली। यह टीम के लिए बहुत अच्छा है कि हमारे पास पांच ऐसे बॉलर हैं जिन्होंने लगातार विकेट लिए। इस टेस्ट मैच में हमारे लिए सबसे खास बात यह रही कि हमें जंयत यादव जैसा खिलाड़ी मिला।"
विशाखापटमन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में अमित मिश्रा की जगह टीम में जंयत यादव को शामिल किया गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में अमित मिश्रा ने पांच विकेट लेकर सीरीज जिताने में अहम भूमिका अदा की थी। ऐसे में कोहली ने मिश्रा की जगह टीम में जंयत को शामिल करके सबको हैरान कर दिया था।
विराट ने की इस युवा खिलाड़ी की दिल खोलकर तारीफ, कहा प्रदर्शन से हूं बेहद खुश
3 of 5
पहला टेस्ट खेल रहे जयंत की 35 रनों की पारी की बदौलत भारत बड़ा स्कोर खड़ा कर सका। उन्होंने अश्विन के साथ आठवें विकेट के लिए बेहतरीन साझेदारी करते हुए स्कोर को 400 रनों के पार पहुंचाया। वहीं गेंदबाजी में पहली पारी में वह सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके। दूसरी पारी में भी उनका बल्ला चला और इस बार दसवें विकेट के लिए मोहम्मद शमी के साथ 42 रनों की साझेदारी कर लीड को 405 रनों के पार पहुंचाया। दूसरी पारी में उन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
कप्तान ने कहा "जयंत में अभूतपूर्व क्षमता है उनकी गेंदबाजी से इंगलैंड के बल्लेबाजों को परेशानी हुई। एक नौजवान खिलाड़ी द्वारा कप्तान के पास आकर अपनी इच्छा अनुसार फील्डिंग को व्यवस्थित करने की बात कहना यह दिखाता है कि वह किस तरह का खिलाड़ी है। मैं उनके प्रदर्शन से बेहद खुश हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट ने की इस युवा खिलाड़ी की दिल खोलकर तारीफ, कहा प्रदर्शन से हूं बेहद खुश
4 of 5
जयंत यादव का जन्म 22 जून 1990 को दिल्ली में हुआ था। वह हरियाणा के लिए खेलते हैं। अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरूआत 21 दिसंबर को 2011 को गुजरात के खिलाफ की थी। जयंत अब तक 42 प्रथम श्रेमी मैच खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने 117 विकेट हासिल किए हैं साथ ही 1548 रन भी बनाए हैं। जिनमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
विराट ने की इस युवा खिलाड़ी की दिल खोलकर तारीफ, कहा प्रदर्शन से हूं बेहद खुश
5 of 5
यहीं नहीं वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कर्नाटका के खिलाफ दोहरा शतक भी बना चुके हैं। जंयत निचले क्रम के अच्छे बल्लेबाज माने जाते हैं। आपीएल में 2015 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में चुना गया जिसमें उन्होंने तीन मैच खेले।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।