वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच हैट्रिक लेकर इतिहास रचने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी इस सफलता का श्रेय कप्तान विराट कोहली को दिया है।
2 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई डॉट टीवी को दिए इंटरव्यू में बुमराह ने कहा कि जिस गेंद पर उन्हें हैट्रिक विकेट मिली, उस पर वो रिव्यू नहीं लेना चाहते थे लेकिन कप्तान कोहली ने रिव्यू लिया और वो सफल भी रहा। बुमराह ने कहा कि मुझे नहीं लग रहा था कि वो आउट था। मुझे लगा कि गेंद बल्ले से लगकर गई है और इसी वजह से मैंने ज्यादा अपील भी नहीं की थी। लेकिन आखिर में ये एक बढ़िया रिव्यू साबित हुआ। मैं इस हैट्रिक के लिए कप्तान कोहली को धन्यवाद देना चाहुंगा।
3 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
25 साल के इस तेज गेंदबाज ने विंडीज पारी के नौवें ओवर में यह कमाल किया। इस दौरान उन्होंने डेरेन ब्रावो, शमारा ब्रूक्स और रोस्टन चेस को पवेलियन भेजा। बुमराह ने कुल 9.1 ओवर में 16 रन देकर छह विकेट झटके।
4 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social media
गौरतलब है कि बुमराह ये कारनामा करने वाले वो तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। बुमराह से पहले अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह और इरफान पठान ने यह कारनामा किया था। हरभजन ने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ 2006 में हैट्रिक विकेट लिया था।
5 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social Media
बता दें कि बुमराह दूसरे टेस्ट मैच में अभी तक छह विकेट चटका चुके हैं और इसी वजह से वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 87 रनों पर सात विकेट गंवा चुकी है। वो भारतीय टीम से अभी भी 329 रन पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी में 416 रन बनाए थे।