फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2027: RCB Release Grace Harris, Ellyse Perry Set to Return; Check Full Retention List

डब्ल्यूपीएल 2027: नीलामी से पहले टीमों ने बदले समीकरण, गत विजेता आरसीबी समेत पांच फ्रेंचाइजी की पूरी लिस्ट

Mon, 28 Sep 2026 08:13 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 28 Sep 2026 08:13 PM IST
सार

डब्ल्यूपीएल 2027 से पहले सभी पांच टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। गत विजेता आरसीबी ने ग्रेस हैरिस समेत चार खिलाड़ियों को रिलीज किया, जबकि एलिस पेरी की वापसी तय हो गई है। यूपी वॉरियर्ज ने सबसे ज्यादा नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया और उसके पास 3.65 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा पर्स है। डब्ल्यूपीएल 2027 की मिनी नीलामी 28 अक्तूबर को कोच्चि में होगी, जबकि टूर्नामेंट 14 जनवरी से सात फरवरी 2027 तक खेला जाएगा।

विज्ञापन
WPL 2027: RCB Release Grace Harris, Ellyse Perry Set to Return; Check Full Retention List
महिला प्रीमियर लीग 2027 - फोटो : WPL-X

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के लिए टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने ग्रेस हैरिस और लिंसी स्मिथ समेत चार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। वहीं, टीम के लिए बड़ी खबर यह है कि स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने आगामी सीजन के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। पेरी निजी कारणों से डब्ल्यूपीएल 2026 में नहीं खेली थीं। डब्ल्यूपीएल का पांचवां सीजन 14 जनवरी से सात फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों का मिनी नीलामी 28 अक्तूबर को कोच्चि में आयोजित होगी। कुल 27 खाली स्थानों को भरने के लिए बोली लगेगी, जिसमें अधिकतम सात विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट होंगे।
विज्ञापन

WPL 2027: RCB Release Grace Harris, Ellyse Perry Set to Return; Check Full Retention List
ग्रेस हैरिस - फोटो : WPL/BCCI
आरसीबी ने चार खिलाड़ियों को किया रिलीज
गत विजेता आरसीबी ने ग्रेस हैरिस, लिंसी स्मिथ, डी हेमलता और गौतमी नायक को रिलीज किया है। टीम ने अपने मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखा है और कुल 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। आरसीबी के हेड कोच मलोलन रंगराजन ने बताया कि एलिस पेरी अगस्त में ही टीम के साथ वापस खेलने की इच्छा जता चुकी थीं। उनके मुताबिक पेरी की वापसी से टीम को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंड विकल्पों में मजबूती मिलेगी। आरसीबी के पास ऑक्शन के लिए 1.15 करोड़ रुपये का पर्स बचा है और टीम के पास पांच स्लॉट खाली हैं, जिनमें दो विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

आरसीबी के रिटेन खिलाड़ी: एलिस पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, प्रत्युषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल और स्मृति मंधाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

WPL 2027: RCB Release Grace Harris, Ellyse Perry Set to Return; Check Full Retention List
स्नेह राणा - फोटो : WPL
दिल्ली कैपिटल्स ने छह खिलाड़ियों को किया रिलीज
चार बार की रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें अलाना किंग, लिजेल ली, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, प्रगति सिंह और एडला सृजना शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम के पास ऑक्शन में 5 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिसमें एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट है। उसका पर्स 1.10 करोड़ रुपये है।

दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन खिलाड़ी: एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, एल. वोल्वार्ड्ट, लूसी हैमिल्टन, मारिजन कप्प, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, ममता मडिवाला, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद और शेफाली वर्मा।
विज्ञापन

WPL 2027: RCB Release Grace Harris, Ellyse Perry Set to Return; Check Full Retention List
डैनी व्याट-हॉज - फोटो : Gujarat Giants
गुजरात जाएंट्स ने डैनी व्याट-हॉज को किया रिलीज
गुजरात जाएंट्स ने इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज डैनी व्याट-हॉज को रिलीज कर दिया है। उनके अलावा आयुषी सोनी, तितास साधु और शिवानी सिंह भी टीम से बाहर हो गई हैं। व्याट-हॉज पिछले सीजन में बेथ मूनी और सोफी डिवाइन के बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में थीं और उन्हें केवल एक मैच खेलने का मौका मिला था। गुजरात के पास 3 स्लॉट खाली हैं, जिनमें एक विदेशी खिलाड़ी के लिए है। टीम के पास 1.25 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध है।

गुजरात जाएंट्स के रिटेन खिलाड़ी: एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, भारती फुलमाली, हैप्पी कुमारी, जिंतिमनी कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, तनुजा कंवर और यास्तिका भाटिया।

WPL 2027: RCB Release Grace Harris, Ellyse Perry Set to Return; Check Full Retention List
जी कमालिनी - फोटो : @SportsTN_
मुंबई इंडियंस ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया
दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें पांच भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। मिली इलिंगवर्थ, जी कमालिनी, क्रांति रेड्डी, पूनम खेमनार, साइका इशाक और त्रिवेणी वशिष्ठ को टीम ने रिलीज किया है। मुंबई इंडियंस के पास ऑक्शन में सात स्लॉट खाली हैं, लेकिन विदेशी खिलाड़ी के लिए केवल एक स्लॉट उपलब्ध है। टीम के पास सबसे कम एक करोड़ रुपये का पर्स है।

मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी: अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर, राहिला फिरदौस, एस सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल और वैष्णवी शर्मा।

WPL 2027: RCB Release Grace Harris, Ellyse Perry Set to Return; Check Full Retention List
डिएंड्रा डॉटिन और हरलीन देओल - फोटो : WPL
यूपी वॉरियर्ज ने नौ खिलाड़ियों को किया रिलीज
2026 सीजन में अंक तालिका में सबसे नीचे रहने वाली यूपी वॉरियर्ज ने सबसे ज्यादा नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें चार विदेशी खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन, क्लो ट्रायॉन, चार्ली नॉट और एमी जोन्स शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों में श्वेता सहरावत, आशा शोभना, किरण नवगिरे, जी त्रिशा और सुमन मीना को रिलीज किया गया है। हालांकि, एमी जोन्स और चार्ली नॉट मूल रूप से 2026 सीजन के लिए टीम की पहली पसंद नहीं थीं। दोनों को क्रमशः फोएबे लिचफील्ड और तारा नॉरिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था।

यूपी वॉरियर्ज के पास ऑक्शन में सात स्लॉट खाली हैं, जिनमें दो विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। टीम के पास सभी फ्रेंचाइजियों में सबसे ज्यादा 3.65 करोड़ रुपये का पर्स है। हेड कोच अभिषेक नायर ने डॉटिन को रिलीज करने के फैसले पर कहा कि टीम बल्लेबाजी में ऐसा खिलाड़ी चाहती थी जो करीब 130-140 के स्ट्राइक रेट से खेलकर मैच का रुख बदल सके।

यूपी वॉरियर्ज के रिटेन खिलाड़ी: मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस, दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी और सिमरन शेख।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed