{"_id":"6aba3e8a41aa2673360439b3","slug":"south-africa-name-preliminary-squad-for-first-test-against-australia-rabada-and-nortje-included-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"द. अफ्रीका की टेस्ट टीम घोषित: रबाडा की वापसी, नॉर्त्जे को भी मौका; ऑस्ट्रेलिया से कब होगी पहले मैच में टक्कर?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द. अफ्रीका की टेस्ट टीम घोषित: रबाडा की वापसी, नॉर्त्जे को भी मौका; ऑस्ट्रेलिया से कब होगी पहले मैच में टक्कर?
Mon, 28 Sep 2026 03:46 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:46 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए 18 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्त्जे को शामिल किया है। रबाडा की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर होगी, जबकि मार्क्स एकरमैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
कगिसो रबाडा
- फोटो : IANS
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी 18 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का ऐलान कर दिया है। स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता का फैसला फिटनेस टेस्ट के बाद होगा। वहीं, तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे की लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। 30 वर्षीय बल्लेबाज मार्क्स एकरमैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
नौ अक्तूबर से खेला जाएगा पहला मैच
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट नौ अक्तूबर से डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला जाएगा। रबाडा इस साल विंटर ट्रेनिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग चोटिल होने के बाद वापसी की कोशिश कर रहे हैं। उनकी मैच फिटनेस का आकलन अगले सप्ताह होने वाले दो दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड मुकाबले में किया जाएगा।

चोटों से परेशान दक्षिण अफ्रीका का तेज गेंदबाजी विभाग
- दक्षिण अफ्रीका के कई प्रमुख तेज गेंदबाज चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन और क्वेना मफाका हैमस्ट्रिंग की समस्या के चलते टीम में जगह नहीं बना सके हैं।
- ऐसे में एनरिक नॉर्त्जे को टीम में शामिल किया गया है। नॉर्खिया मार्च 2023 के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका के लिए रेड-बॉल क्रिकेट खेल सकते हैं। उनके पास अब क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का केंद्रीय अनुबंध भी नहीं है।
- तेज गेंदबाजी विभाग में नॉर्त्जे के अलावा जेराल्ड कोएत्जी की भी वापसी हुई है। कोएट्जी करीब दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की दावेदारी पेश करेंगे। अनुभवी डेन पैटरसन को भी टीम में शामिल किया गया है। इनके साथ ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन और वियान मुल्डर भी तेज गेंदबाजी विकल्पों का हिस्सा हैं।
- दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुकरी कॉनराड ने कहा कि बड़ा गेंदबाजी समूह टीम को अलग-अलग परिस्थितियों के हिसाब से संयोजन तैयार करने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इंट्रा-स्क्वाड मैच से रबाडा की मैच फिटनेस को लेकर तस्वीर साफ होगी।
एकरमैन को पहली बार टेस्ट टीम में मौका
दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी विभाग में अपने मुख्य खिलाड़ियों पर भरोसा कायम रखा है। हालांकि, 30 वर्षीय मार्क्स एकरमैन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। एकरमैन ने दक्षिण अफ्रीका 'ए' के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले 10 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 1,000 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 82.92 रहा। अगस्त में बांग्लादेश 'ए' के खिलाफ उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ 256 रन का स्कोर भी बनाया था। अब एकरमैन को टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स और वियान मुल्डर के साथ शीर्ष क्रम में जगह के लिए प्रतिस्पर्धा करनी होगी।
डेविड बेडिंघम टीम में बरकरार, ब्रेविस को जगह नहीं
मध्यक्रम के बल्लेबाज डेविड बेडिंघम को भी टीम में बरकरार रखा गया है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वेस्टर्न प्रोविंस के लिए लगातार दो शतक लगाकर अपनी जगह मजबूत की है। हालांकि, युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को इस बार टीम में जगह नहीं मिली। ब्रेविस पिछले साल भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा रहे थे।

स्पिन विभाग में तीन विकल्प
डरबन में शुरुआती सीजन की परिस्थितियों में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना को देखते हुए चयनकर्ताओं ने स्पिन विभाग में तीन विकल्प रखे हैं। अनुभवी केशव महाराज, साइमन हार्मर और सेनुरन मुथुसामी टीम में शामिल हैं।दक्षिण अफ्रीकी टीम एक अक्तूबर को डरबन में जुटेगी। इसके बाद दो दिन का इंट्रा-स्क्वाड मैच और परिस्थितियों के अनुसार अभ्यास कराया जाएगा। इन गतिविधियों के बाद अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका की प्रारंभिक 18 सदस्यीय टीम
तेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्क्स एकरमैन, डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी, टोनी डी जॉर्जी, साइमन हार्मर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नॉर्त्जे, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरेन।