फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Prasidh Krishna says Playing Alongside Kohli Is a Surreal Experience, Watching Him Bat Was Unbelievable

भारत बनाम वेस्टइंडीज: कोहली की 'विराट' पारी के सामने भारतीय गेंदबाज भी हैरान, कृष्णा बोले- सपने जैसा अनुभव हुआ

Mon, 28 Sep 2026 03:28 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 28 Sep 2026 03:28 PM IST
सार

विराट कोहली की नाबाद 139 रन की शानदार पारी की तारीफ करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने इसे अविश्वसनीय बताया और उनके साथ खेलना अद्भुत अनुभव करार दिया। प्रसिद्ध ने अपनी गेंदबाजी में निरंतरता का श्रेय टीम में स्पष्ट भूमिका और बेहतर संवाद को दिया, साथ ही भारतीय तेज गेंदबाजी में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को अच्छी बात बताया।

विज्ञापन
Prasidh Krishna says Playing Alongside Kohli Is a Surreal Experience, Watching Him Bat Was Unbelievable
प्रसिद्ध कृष्णा-विराट कोहली - फोटो : IANS

विस्तार

भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली की शानदार नाबाद 139 रन की पारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोहली को बल्लेबाजी करते देखना उनके लिए अविश्वसनीय अनुभव था और उनके साथ खेलना एक सपने जैसा एहसास है। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 55वां शतक जड़ा। इसके साथ ही वह पुरुष वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हासिल की थी।
विज्ञापन

विराट के प्रदर्शन पर क्या बोले प्रसिद्ध?
मैच के बाद प्रसिद्ध ने कहा, 'यह अविश्वसनीय था। बाहर बैठे हुए हम सोच रहे थे कि उस समय उन्हें क्या गेंदबाजी करें? वह गेंद को बहुत अच्छी तरह हिट कर रहे थे। हम सभी विराट कोहली को देखते हुए बड़े हुए हैं और आज उन्होंने जो किया, उसे देखना अविश्वसनीय था। मुझे लगता है कि हम सभी इसे लेकर उत्साहित थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में भूमिका की स्पष्टता से मिल रही मदद
वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लेकर 60 रन दिए। उन्होंने अपनी हालिया निरंतरता का श्रेय टीम के भीतर बेहतर संवाद और अपनी भूमिका को लेकर स्पष्टता को दिया। प्रसिद्ध ने कहा कि हर मैच उनके सामने अलग चुनौती लेकर आता है और टीम में खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारियों की स्पष्ट जानकारी होती है। उन्होंने कहा, 'हम हर सत्र में कुछ न कुछ सुधार करने की कोशिश करते हैं और हर मैच भी एक अलग तरह की चुनौती पेश करता है। जब आपको पता होता है कि वास्तव में क्या करना है, तो टीम और मेरे भीतर अपनी भूमिका को लेकर स्पष्टता रहती है। हमारे बीच पर्याप्त संवाद होता है। ये सभी चीजें मिलकर मुझे अच्छी गेंदबाजी करने में मदद करती हैं।'
विज्ञापन

गुरनूर के साथ आईपीएल की दोस्ती आई काम
  • वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मोहम्मद सिराज को आराम दिए जाने के कारण प्रसिद्ध ने अपेक्षाकृत अनुभवहीन गुरनूर बराड़ और नीतीश कुमार रेड्डी के साथ भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभाली।
  • प्रसिद्ध ने गुरनूर के साथ गुजरात टाइटंस में बिताए समय को उनके बीच बेहतर तालमेल की वजह बताया।
  • उन्होंने कहा, 'गुरनूर और मैं गुजरात टाइटंस में अब दो साल से साथ हैं। इसलिए हमारे बीच अच्छी समझ है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम में एक-दूसरे से बात करने की क्षमता होनी चाहिए और ऐसा हो रहा है।'
  • उन्होंने आगे कहा कि एक-दूसरे को व्यक्तिगत तौर पर जानने से दबाव के समय काफी मदद मिलती है। खिलाड़ियों को पता होता है कि उनका साथी किन चीजों पर काम कर रहा है, उसकी ताकत क्या है और किन क्षेत्रों में उसे सुधार की जरूरत है।

तेज गेंदबाजों के बीच प्रतिस्पर्धा को बताया अच्छी बात
आगामी वनडे विश्व कप से पहले भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी के स्थानों के लिए बढ़ती प्रतिस्पर्धा पर भी प्रसिद्ध ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि टीम में अधिक तेज गेंदबाजों का होना भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छी बात है। प्रसिद्ध ने कहा, 'यह शानदार है। हम बहुत से तेज गेंदबाजों को आते हुए देख रहे हैं और ईमानदारी से कहूं तो यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत अच्छा है। आप एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।'

उन्होंने कहा कि नेट्स में भी गेंदबाज एक-दूसरे की क्षमताओं से परिचित होते हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए एक-दूसरे को चुनौती देते हैं। प्रसिद्ध ने अंत में कहा, 'हमेशा एक-दूसरे से संवाद करते हुए बेहतर करने की कोशिश करते हैं। मैं कहूंगा कि तेज गेंदबाजी के मामले में भारतीय क्रिकेट काफी अच्छे हाथों में है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed