भारत vs वेस्टइंडीज: टीम बस से उतरते वक्त फिसले रोहित शर्मा? लुढ़क-कर गेट पर बैठे; कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल
भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया। विराट कोहली के नाबाद शतक के बीच रोहित शर्मा भी चर्चा में आ गए। जीत के बाद टीम बस से उतरते समय रोहित फिसलकर गेट पर बैठ गए। इस दौरान विराट कोहली का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विस्तार
दरअसल, यह हादसा भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे के बाद हुआ। एक्स पर वायरल हो रहे वीडियोज में विंडीज पर शानदार जीत के बाद जब भारतीय खिलाड़ी टीम बस से होटल पहुंचे, तो सारे खिलाड़ी एक एक कर बस से उतरने लगे। वहां मौजूद पैपराजी भारतीय खिलाड़ियों को उतरते हुए शूट कर रहे थे। विराट कोहली समेत कुछ खिलाड़ी पहले ही उतर गए थे। वहीं, रोहित ऊपर की तरफ देखते हुए बस की सीढ़ी से उतर रहे थे। इसी बीच उनका पैर फिसला और वह लुढ़कते हुए गेट पर जा पहुंचे। वहां मौजूद अन्य स्टाफ ने रोहित को उठाया और फिर वह कुछ बोलते दिखे। वहां हुए शोर के बाद कोहली पीछे की तरफ मुड़े और रोहित की ओर चौंककर देखते हुए नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Rohit Sharma 𝗦𝗹𝗶𝗽𝗽𝗲𝗱 from the Bus 😱
— Mukku (@Cric_Mukku) September 28, 2026
While returning to the hotel after winning the first ODI against the West Indies, Rohit Sharma slipped badly on the stairs of the team bus. 😥
- Everyone was celebrating India's win, but Virat Kohli was 𝘀𝘁𝘂𝗻𝗻𝗲𝗱 to see Rohit. 😭 pic.twitter.com/T01Lf4tJsb
🔴ROHIT SHARMA SLIP DOWN FROM TEAM BUS AFTER MATCH 🤯
— Sam (@cricsam02) September 28, 2026
- See Virat Kohli & Team India reaction 🥀 pic.twitter.com/Ti5q9B8ijO
Rohit sharma slipped from bus stapes, bus ke charo tire ek sath huye punchers pic.twitter.com/RioVyRJaSq
— Moredihhh (@FAAHHHHH3) September 28, 2026
🚨 Rohit Sharma Took A Bad Slip While Getting Off The Team Bus! 😱
— Shanu (@Shanu_3010) September 28, 2026
After India’s victory in the first ODI against the West Indies, the team was heading back to the hotel when Rohit Sharma suddenly lost his footing on the bus stairs.
The celebrations came to a halt for a moment… pic.twitter.com/UANTsaYZoT
फिलहाल बीसीसीआई की ओर से रोहित को किसी प्रकार की चोट की पुष्टि नहीं की गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रोहित 35 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए थे। मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल के शतकों की मदद से वेस्टइंडीज पर आठ विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने इस तरह तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने जस्टिन ग्रीव्स के शतक की मदद से 50 ओवर में सात विकेट पर 295 रन बनाए। ग्रीव्स ने 108 गेंद में 12 चौके की मदद से 101 रन बनाए। वहीं, जॉन कैंपबेल ने 60 गेंद में 62 रन की पारी खेली। इसके अलावा आमिर जांगो ने 58 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप ने चार विकेट झटके। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा को दो विकेट मिले। नीतीश रेड्डी ने एक विकेट लिया।
जवाब में कोहली और गिल ने शतक लगाए जिसकी मदद से भारत ने 41.4 ओवर में दो विकेट पर 300 रन बनाकर जीत दर्ज की। कोहली 88 गेंद में 10 चौके और नौ छक्के की मदद से 139 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, गिल ने 108 गेंद में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 110 रन की पारी खेली। दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा, जबकि तीसरा वनडे तीन अक्तूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म होने के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसकी शुरुआत छह अक्तूबर से होगी।