फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND Under-19 vs AUS Under-19, 1st Youth Test at Rajkot, AUS-U19 in IND, Scorecard and match updates

पहला यूथ टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम का दबदबा, रायचंदानी ने जड़ा नाबाद दोहरा शतक

Mon, 28 Sep 2026 09:56 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 28 Sep 2026 09:56 PM IST
सार

भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट में दूसरे दिन तक 213 रन की बढ़त हासिल कर ली। लक्ष्य रायचंदानी ने नाबाद 210 रन की शानदार पारी खेलकर दोहरा शतक जड़ा, जबकि भारत का स्कोर 430/8 रहा।

विज्ञापन
IND Under-19 vs AUS Under-19, 1st Youth Test at Rajkot, AUS-U19 in IND, Scorecard and match updates
लक्ष्य रायचंदानी - फोटो : Twitter

विस्तार

सलामी बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी के शानदार नाबाद दोहरे शतक की बदौलत भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। मैच के दूसरे दिन भारत ने आठ विकेट पर 430 रन बनाकर पहली पारी में 213 रन की बढ़त हासिल कर ली। दिन का खेल खत्म होने तक रायचंदानी 210 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

20 चौके और चार छक्कों से सजी पारी
17 वर्षीय रायचंदानी ने अपनी शानदार पारी में 20 चौके और चार छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की और एक छोर मजबूती से संभाले रखा। भारत ने दिन के खेल में आठ विकेट गंवाए, लेकिन रायचंदानी डटे रहे और उन्होंने अपने दोहरे शतक के साथ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

कप्तान चौहान के साथ 124 रन की साझेदारी
रायचंदानी ने कप्तान यशवर्धन चौहान के साथ तीसरे विकेट के लिए 124 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। चौहान ने 54 रन की पारी खेली। भारत के शुरुआती बल्लेबाज सागर विर्क सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रायचंदानी ने पारी को संभाला और लगातार रन बनाते रहे।

नंबर-10 के बल्लेबाज ने दिया रायचंदानी का साथ
नंबर 10 पर बल्लेबाजी करने आए मोहित उल्वा ने भी रायचंदानी का शानदार साथ दिया। दोनों के बीच नौवें विकेट के लिए अब तक 137 रन की साझेदारी हो चुकी है। मोहित 58 रन बनाकर नाबाद हैं। इस साझेदारी ने भारत की बढ़त को और मजबूत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

217 रन पर सिमट गई थी ऑस्ट्रेलिया की टीम
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम अपनी पहली पारी में 217 रन पर ऑलआउट हो गई थी। ब्लेक कैटल ने 102 रन की शतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे बड़ा योगदान दिया। भारत की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर ईशान ओम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 53 रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं, मोहित उल्वा ने 37 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

यूथ वनडे में भी जड़ा था नाबाद शतक
रायचंदानी इससे पहले इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में भी नाबाद 110 रन की पारी खेल चुके हैं। टेस्ट में दोहरा शतक जड़कर उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखा है। दो दिन का खेल बाकी है और भारत पहली पारी में 213 रन की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में है। रायचंदानी की नाबाद दोहरी शतकीय पारी ने मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed