फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महान ऑलराउंडर ने कहा- पता था विराट कोहली क्या गुल खिलाएगा

Tue, 02 Jan 2018 09:22 AM IST
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
jacques kallis is praising about virat kohli
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विश्व क्रिकेट और दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलते समय ही इस युवा बल्लेबाज की महानता का अंदाजा हो गया था।

jacques kallis is praising about virat kohli
जैक्स कैलिस

कैलिस से सवाल किया गया था कि पहले सीजन में जब आप इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आरसीबी की तरफ से खेले थे, तब से विराट में क्या बदलाव आए हैं? हिंदुस्तान टाइम्स ने कैलिस के हवाले से कहा, 'वह (विराट) वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं। नतीजों से पता चलता है कि वह शानदार खिलाड़ी हैं। जब मैं आरसीबी में था, तभी उनकी प्रतिभा समझ आ चुकी थी। मुझे अंदाजा हो गया था कि वो शानदार बल्लेबाज बनेंगे क्योंकि उनकी तकनीक अच्छी है और उनमें सुधार करने की क्षमता बेमिसाल है।'

jacques kallis is praising about virat kohli
virat kohli - फोटो : File

42 वर्षीय कैलिस ने आगे कहा, 'विराट की फिटनेस गजब की है और वह इंटरनेशनल लेवल पर परफॉर्म करने के लिए बेकरार हैं। विराट कोहली जो भी चाहते हैं, वो हासिल कर सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
jacques kallis is praising about virat kohli
विराट कोहली - फोटो : ndtv

कैलिस का मानना है कि किसी भी बल्लेबाज में रन की भूख उसे बेहतर बनने में मदद करती है। कोहली के लिए जरूरी है कि वो फिट रहे। मौजूदा दृश्य को देखते हुए 29 वर्षीय कोहली वर्ल्ड के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं और रनों के प्रति उनकी भूख बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
jacques kallis is praising about virat kohli
भुवनेश्वर कुमार

टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और इशांत शर्मा से भी कैलिस काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, 'भुवी और इशांत को दक्षिण अफ्रीका में सफल होने के लिए परिस्थितियों से जल्द ही सामंजस्य बैठाना पड़ेगा। यह विदेशी पिच हैं, जिस पर वो खेलने के आदि नहीं हैं। उन्हें जल्द ही सीखना होगा कि यहां कैसे गेंदबाजी करना है। अगर वह सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करते हैं तो उनके लिए काफी फायदेमंद होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed