भारत के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों आयरलैंड के टूर पर हैं। वह 26 और 28 जून को होने वाले दो टी-20 मैच में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया इन दिनों फोटोशूट में व्यस्त हैं। अदिति पेशे से फैशन मॉडल हैं।
अदिति ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें वह पिंक टॉप और ब्लैक पैंट में नजर आ रही हैं। अदिति की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई है। इस पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं।
इतना ही नहीं अदिति ने इंस्टाग्राम स्टोरी में साड़ी के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
साड़ी में अदिति हुंडिया
ईशान और अदिति के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से चली आ रही हैं, लेकिन अभी तक दोनों ने आधिकारिक तौर पर इसे स्वीकार नहीं किया है।
अदिति आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस का मैच देखने स्टेडियम भी पहुंची थीं। ईशान मुंबई से ही आईपीएल खेलते हैं। वह पिछले कुछ सीजन में भी कई मैचों में स्टेडियम में नजर आई थीं।