फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले जिस टीम ने बाहर निकाला, अब IPL में उसी के खिलाड़ियों को गेंदबाजी सिखाएंगे सोढ़ी

Thu, 02 Jan 2020 03:14 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 02 Jan 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
IPL2020 Ish Sodhi returns to Rajasthan Royals as spin consultant
rajasthan royals

आईपीएल फ्रैंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी को 2020 सत्र के लिए अपना स्पिन सलाहकार नियुक्त किया। दिसंबर में हुई आईपीएल नीलामी से पहले ही फ्रैंचाइजी ने उन्हें रिलीज किया था। फ्रैंचाइजी के साथ इस नई भूमिका में 27 साल के सोढ़ी गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले और मुख्य परिचालन अधिकारी जेक लुश मैक्रम के साथ काम करेंगे। 

IPL2020 Ish Sodhi returns to Rajasthan Royals as spin consultant
इश सोढ़ी - फोटो : getty

सोढ़ी ने आठ आईपीएल मैचों में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया है और 6.69 के इकॉनामी रेट से 9 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने बयान में कहा कि रॉयल्स के लिए दो सत्र खेलने के बाद फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों के साथ मेरा तालमेल बढ़ गया है जो मेरे लिए काफी मददगार रहे हैं। इसलिए रॉयल्स प्रबंधन द्वारा इस मौके की पेशकश किए जाने के बाद मैंने दोबारा नहीं सोचा। सोढी ने न्यूजीलैंड के लिए 40 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 47 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 17 टेस्ट और 31 वन-डे भी खेला हैं।

IPL2020 Ish Sodhi returns to Rajasthan Royals as spin consultant
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ट्विटर

राजस्थान रॉयल्स की टीम

जोस बटलर, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, मनन वोहरा, रॉबिन उथप्पा, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, बेन स्टोक्स, महिपाल लोमरोर, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, मयंक मारकंडे, अनिरुद्ध जोशी, जोफ्रा आर्चर, अंकित राजपूत, वरुण आरोन, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, ओशाने थॉमस, टॉम करन, एंड्रयू टाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL2020 Ish Sodhi returns to Rajasthan Royals as spin consultant
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl

राजस्थान रॉयल्स ने इन खिलाड़ियों को इस बार के ऑक्शन में खरीदा

टॉम करन, एंड्र्यू टाई, अनिरुद्ध जोशी, ओशाने थॉमस, डेविड मिलर, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, अनुज रावत, यशस्वी जायसवाल, जयदेव उनादकट और रॉबिन उथप्पा। राजस्थान के पर्स में अभी भी 14 करोड़ 75 लाख रुपये बचे हैं।

विज्ञापन
IPL2020 Ish Sodhi returns to Rajasthan Royals as spin consultant
राजस्थान रॉयल्स

नीलामी से पहले

रिटेन खिलाड़ी: स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, रियान पराग, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, महिपाल लोमरोर, वरुण आरोन, मनन वोहरा।

रिलीज खिलाड़ी: एश्टन टर्नर, ओशेन थॉमस, शुभम रंजन, प्रशांत चोपड़ा, ईश सोढ़ी, आर्यमन बिड़ला, जयदेव उनादकट, राहुल त्रिपाठी, स्टुअर्ट बिन्नी, लिविंग लिविंगस्टोन, सुधेशान मिधुन।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed