फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda लॉन्च कर रही है Activa 6G, अब तक का सबसे स्मार्ट स्कूटर, स्मार्टफोन से होगा कनेक्ट

Thu, 02 Jan 2020 02:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
new honda activa 6g launch date in india honda activa 6g features and price
Honda Activa
Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) का मोटर स्कूटर Honda Activa (होंडा एक्टिवा) देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। Activa ने एक लंबे समय से अपना यह तमगा बरकरार रखा है। हाल ही में Activa 5G का फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतारा था जोकि नए BS-6 इंजन से लैस है। अब कंपनी एक्टिवा को और भी ज्यादा स्मार्ट बनाकर पेश करने वाली है। Honda मौजूदा Activa 5G का नेक्सट जेनेरेशन मॉडल Honda Activa 6G (होंडा एक्टिवा 6जी) 15 जनवरी को लांच करने वाली है।  नए एक्टिवा के डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। 
new honda activa 6g launch date in india honda activa 6g features and price
Limited Edition Activa 5G - फोटो : honda

पावर 

Activa 6G में भी BS-6 इंजन का इस्तेमाल किया जायेगा। और इसमें 110 सीसी का इंजन मिलेगा। इसमें पावर और टॉर्क को पहले बेहतर किया जायेगा। नया इंजन 7.96PS का पावर और 9Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा इसकी माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों को बेहतर किया जायेगा। साथ फ्यूल इंजेक्शन टेक्नॉलजी भी मिलने की उम्मीद है। इसमें डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया जा सकता है। वही इसके एंट्री लेवल वैरिएंट में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम देखने को मिलेगा।
new honda activa 6g launch date in india honda activa 6g features and price
Honda Activa 5G limited edition - फोटो : Google

फीचर्स

नए Honda Activa 6G में इस बार कनेक्टिविटी फीचर पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। कंपनी ने मौजूदा डिजिटल दौर और युवाओं की जरूरत को ध्यान में रखकर टेक्नोलॉजी पर ध्यान दिया है। कार हो या बाइक अब तमाम कंपनियां कनेक्टिविटी फीचर्स पर ज्यादा जोर दे रही हैं। नए Honda Activa 6G में एडवांस डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कॉल अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
new honda activa 6g launch date in india honda activa 6g features and price
Limited Edition Activa 5G - फोटो : honda

डिजाइन

नए होंडा Activa 6G में नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें नया ग्राफिक्स के अलावा LED हेडलैंप, डे टाइम रनिंग लाइट्स, फ्रंट एप्रॉन में इंडीकेटर्स, साइड पैनल और शॉर्प क्रीच जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आरामदायक राइड के लिए इसमें टेलीस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन भी मिलेंगे। इतना ही नहीं इसमें नए डिजाइन वाली हेडलाइट और टेल लाइट का भी इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन
new honda activa 6g launch date in india honda activa 6g features and price
Limited Edition Activa 5G - फोटो : Honda

कीमत 

नई Honda Activa 6G, एक्टिवा 5G से 5-7 हजार रुपये महंगी हो सकती है। दिल्ली में Activa 5G की एक्स शोरूम कीमत 56 हजार रुपये से शुरू होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed