आईपीएल का शोर खत्म हो चुका है। चलिए जानते हैं, इस आईपीएल सभी टीमों के वे 9 रत्न, जो पूरे टूर्नामेंट में छाए रहे। क्रम नंबर 9 से नंबर 1 की ओर है।
आईपीएल-9 के 9 रत्न, इनके सामने बाकी फीके
गुजरात लायंस के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी नौरत्नों में से एक हैं। बल्लेबाजी के इस खेल में इस गेंदबाज ने खुद को साबित किया और कई मौकों पर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। धवल 18 विकेटों के साथ टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
आईपीएल-9 के 9 रत्न, इनके सामने बाकी फीके
कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसैल का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। हालांकि बीच में इन्जुरी के चलते उन्हें टूर्नामेंट से बाहर भी होना पड़ा। उन्होंने महज 12 मैच खेलकर 15 विकेट झटके। एक मैच में 20 रन देकर 4 विकेट झटककर वह इस सीजन आईपीएल के सातवें सफल गेंदबाज भी रहे। बल्लेबाजी में रसैल ने 8 इनिंग में 26.85 के औसत से 188 रन बनाए।
आईपीएल-9 के 9 रत्न, इनके सामने बाकी फीके
ड्वेन स्मिथ ने बल्लेबाजी ही नहीं गेंदबाजी भी कई मोर्चो पर अपनी टीम गुजरात लायंस की नैय्या पार लगाई। केकेआर के खिलाफ एक मैच में 8 रन देकर 4 विकेट झटककर वह इस आईपीएल दूसरे सफल गेंदबाज भी रहे। बल्लेबाजी में स्मिथ ने 29.45 के औसत से 3 अर्धशतक लगाकर 324 रन बनाए।
आईपीएल-9 के 9 रत्न, इनके सामने बाकी फीके
बेहतर प्रदर्शन के बावजूद दिल्ली डेयरडेविल्स की विदाई दुखद रही, लेकिन टीम के कई खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता। इनमें से एक रहे टीम के ऑलराउंडर क्रिस मौरेस। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में इस क्रिकेटर ने अपनी काबलियत दिखाई। मौरेस ने 13 विकेट लिए और एक अर्धशतक की बदौलत महज 7 पारियों में 195 रन भी बनाए।