फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL इतिहास के ये 5 विवाद, जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता

Thu, 29 Mar 2018 09:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
IPL history Top 5 fights between cricketers 
आईपीएल 2018

क्रिकेट को जेंटलमेन खेल के तौर पर जाना जाता है, लेकिन समय के साथ-साथ इसमें भी तरह-तरह के बदलाव देखने को मिला है। खेले-खेल में ही कई खिलाड़ी किसी भी चीज के लिए मैदान पर आपसी मतभेद कर लेते हैं और नौबत लड़ाई-झगड़े तक भी आ जाती है। इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ इसका जीता जागता उदाहरण आईपीएल भी है, जिसमें कई खिलाड़ियों ने आपसे में ही एक-दूसरे से भिड़ गए थे। आइए एक नजर डालते हैं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 विवादों परः-


 

IPL 2013, किरोन पोलार्ड और शेन वॉटसन के बीच का विवाद

IPL history Top 5 fights between cricketers 
किरोन पोलार्ड और शेन वॉटसन

आईपीएल में मुंबई इंडियन के स्टार खिलाड़ी किरोन पोलार्ड ने अपने प्रदर्शन से काफी सुर्खियां बटोरी है, लेकिन आईपीएल के छठे सीजन में शेन वॉटसन के साथ झगड़े को लेकर वह खूब चर्चा में आ गए थे। दरअसल, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे मैच के दौरान ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉटसन और पोलार्ड में बहसबाजी हो गई थी। मामला यह था कि जब वॉटसन बैंटिंग करने आए तो पोलार्ड ने उनकी नकल की, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को कमेंट्स करने लगे। फिर अंपायर और कप्तान रोहित शर्मा ने मामला को शांत कराया।
 

IPL 2008, शेन वॉर्न और सौरव गांगुली के बीच का विवाद

IPL history Top 5 fights between cricketers 
शेन वॉर्न और सौरव गांगुली

साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान सौरव गांगुली के बीच विवाद हो गया था। दरअसल, जब गांगुली का  कैच ग्रीम स्मिथ ने पकड़ा तब गांगुली को लगा कि कैच नहीं हुआ है और उन्होंने अंपायर को रिव्यू लेने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद थर्ड अंपायर ने सौरव गांगुली के पक्ष में ही फैसला दिया, लेकिन कप्तान शेन वॉर्न इस बात से काफी नाराज हो गए, जिसके चलते शेन वॉर्न और गांगुली के बीच बहसबाजी हो गई थी। इस विवाद के चलते दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया, जबकि अंपायर प्रताप कुमार पर भी एक मैच का बैन लगाया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2008, हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के बीच का विवाद

IPL history Top 5 fights between cricketers 
हरभजन सिंह और एस श्रीसंत - फोटो : sportskeeda

आईपीएल के पहले सीजन में हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के बीच जबर्दस्त विवाद हुआ था, जो कई दिनों तक सुर्खियों में रहा। दरअसल, हरभजन सिंह ने कथित तौर पर किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि, इसके पीछे ऐसा कहा जाता है कि मैच में पंजाब की जीत के बाद श्रीसंत ने हरभजन सिंह का मजाक उड़ाया था, जिसके चलते उन्होंने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। जिसके कारण मुंबई इंडियन के स्टार गेंदबाज हरभजन सिंह को टूर्नामेंट में उस सत्र के लिए बैन कर दिया गया और श्रीसंत को दोबाड़ा चेतावनी दी गई थी। 

विज्ञापन

IPL 2014, किरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क के बीच का विवाद

IPL history Top 5 fights between cricketers 
किरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क

आईपीएल साल 2014 में किरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क के बीच विवाद हो गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के 17वें ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से मिचेल स्टार्क ने किरोन पोलार्ड पर एक जबर्दस्त बाउंसर फेंक दी। इस बाउंसर से पोलार्ड पूरी तरह से चकमा खा गए। जिसके बाद स्टार्क ने पोलार्ड पर कुछ तंज कसा। इसका जवाब उन्होंने तुरंत ही दे दिया। वहीं जब स्टार्क अगली गेंद फेंकने आए तो पोलार्ड क्रिज से हट गए। उसके बावजूद भी उन्होंने गेंद फेंक दी, जिसके बाद पोलार्ड ने पोलार्ड ने भी अपना बल्ला स्टार्क की तरफ फेंक दिया। फिर दोनों खिलाड़ियों के बीच गहमा-गहमी होने लगी। फिर हुमामले को शांत करने के लिए क्रिस गेल को आना पड़ा। पोलार्ड ने इस बात की शिकायत अंपायर से भी की। इस विवाद के चलते दोनों खिलाड़ियों पर आईपीएल की आचार संहिता के आधार पर लेवल-2 के अपराध का दोषी पाया गया और पोलार्ड पर उनकी मैच फीस का 75 प्रतिशत और स्टार्क पर 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed