इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज इस बार 19 सितंबर से यूएई की जमीन पर होगा। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग हर सीजन किसी ना किसी विवाद से घिर जाती है। स्पॉट फिक्सिंग के अलावा इसमें अब तक कई तरह के स्कैंडल्स भी सामने आ चुके हैं। मगर तमाम विवादों के बावजूद आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है। हर साल विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ा लगता है और वो अपने खेल से फैंस का खूब मनोरंजन करते हैं। इस लीग में कई ऐसे विवाद भी सामने आए, जिसने इस टूर्नामेंट की जमकर किरकिरी कराई। आइए जानते कुछ विवादों के बारे में...
आईपीएल के पहले सीजन में एस श्रीसंत और हरभजन के बीच हुई कहा-सुनी को शायद ही कोई क्रिकेट फैन भूल पाया हो। किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज श्रीसंत को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने मैदान पर ही तमाचा जड़ दिया था। इसके लिए उन्हें 11 मैचों से बैन किया गया था।
3 of 12
स्पॉट फिक्सिंग में फंसे तीन क्रिकेटर
साल 2013 में खिलाड़ियों द्वारा मैच फिक्स किए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के तीन खिलाड़ियों एस श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चव्हान को गिरफ्तार भी किया था। ये दोनों टीमें आईपीएल के 9वें और 10वें सीजन में नहीं खेलीं। इनकी जगह गुजरात लायंस और पुणे सुपरजायंट्स ने 9वें और 10वें सीजन में शिरकत की।
साल 2011 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न ने आरसीबी से मैच हारने के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय दीक्षित को सरेआम गालियां दी थीं। इसके बाद संजय ने शेन वॉर्न के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।
दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली को पहले तीन सीजन में केकेआर का कप्तान बनाया गया था। चौथे सीजन में इस खिलाड़ी को नीलामी में न खरीदकर केकेआर के मालिक शाहरुख खान को क्रिकेट फैंस के विरोध का सामना करना पड़ा था। कोलकाता की गलियों में शाहरुख खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था।