{"_id":"67230349dd4c5772640c1d23","slug":"ipl-2025-why-did-lucknow-decide-to-release-kl-rahul-know-reason-rishabh-pant-tie-may-break-from-delhi-also-2024-10-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: लखनऊ की टीम ने केएल राहुल को क्यों किया रिलीज? जानें वजह; पंत ने भी अनबन के बाद छोड़ा दिल्ली का साथ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: लखनऊ की टीम ने केएल राहुल को क्यों किया रिलीज? जानें वजह; पंत ने भी अनबन के बाद छोड़ा दिल्ली का साथ
Fri, 01 Nov 2024 08:51 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 01 Nov 2024 08:51 AM IST
सार
पहले से ही यह खबर आ रही थी कि राहुल के खराब स्ट्राइक रेट के कारण उन्हें कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है। अब टीम ने राहुल को रिलीज ही करने का फैसला किया है। वहीं, पंत को भी दिल्ली फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन
केएल राहुल और ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2025 को लेकर आज सभी 10 फ्रेंचाइजी रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस दौरान कुछ फ्रेंचाइजी कुछ बड़े फैसले लिए हैं। इनमें एक फैसला लखनऊ सुपरजाएंट्स फ्रेंचाइजी का अपने कप्तान केएल राहुल को रिलीज करना भी है। हालांकि, इसके पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। इनमें आईपीएल 2024 के दौरान फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका के साथ राहुल की अनबन से लेकर टी20 में उनकी खराब बल्लेबाजी को दोष दिया जा रहा है। हालांकि, सबसे बड़ी वजह यह है कि राहुल टी20 में स्थिति के मुताबिक बल्लेबाजी करने में असमर्थ दिखे हैं। वह स्थिति से तालमेल बैठाने में असमर्थ रहे हैं। इसी वजह से वह एलएसजी में रिटेन की दौड़ में पिछड़ गए, जबकि फ्रेंचाइजी ने मुख्य कोच जस्टिन लैंगर और मेंटर (मार्गदर्शक) जहीर खान की पसंद के अनुसार बेहतरीन फिनिशिर निकोलस पूरन को अपने साथ बरकरार रखने का विकल्प चुना।
केएल राहुल और संजीव गोयनका
- फोटो : IPL/BCCI
इन खिलाड़ियों को LSG ने किया रिटेन
पहले से ही यह खबर आ रही थी कि राहुल के खराब स्ट्राइक रेट के कारण उन्हें कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है। अब टीम ने राहुल को रिलीज ही करने का फैसला किया है। एलएसजी ने आगामी आईपीएल नीलामी से पहले अपने शीर्ष खिलाड़ी के रूप में रिटेन करने के लिए पूरन के साथ तेज गेंदबाज मयंक यादव, लेग स्पिनर रवि बिश्नोई, तेज गेंदबाज मोहसिन खान और ऑलराउंडर आयुष बदोनी को चुना है। एलएसजी में घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने कहा, 'एलएसजी ने सिर्फ पिछले तीन वर्षों के प्रदर्शन पर गौर किया है और खास तौर पर राहुल की खुद की बल्लेबाजी शैली और स्ट्राइक रेट को ही ध्यान में रखा जो किसी भी निर्णय पर पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण कारक हैं।'

पूरन और केएल राहुल
- फोटो : IPL/BCCI
आंकड़ों को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला
उन्होंने कहा, 'इसलिए लैंगर और जहीर ने सभी आंकड़ों को अपने साथ रखा। एलएसजी के साथ तीन साल के दौरान राहुल का स्ट्राइक रेट 136.13 (616 रन), 113.23 (274) और 135.38 (520) रहा है। आज के टी20 युग में जब भारतीय टीम को भी अपनी रणनीति बदलनी पड़ी तो ये आंकड़े स्वीकार्य नहीं थे।' इसकी तुलना में आम तौर पर अंतिम 10 ओवर में बल्लेबाजी करने वाले पूरन का 2022 में स्ट्राइक रेट 144.34 था और अगले दो सत्र में 172.95 और 178.21 के साथ बहुत प्रभावशाली रहा। सूत्र ने कहा, 'अगर आप 2024 में देखें तो राहुल के 520 रन टीम को क्वालिफाई करने में मदद नहीं करेंगे। हमारी पावरप्ले बल्लेबाजी के कारण अधिकांश मैच जीते और हारे गए।'

मयंक यादव
- फोटो : IPL
मयंक यादव को लखनऊ टीम का मिला साथ
दूसरी ओर पूरन टीम के एक लोकप्रिय और महत्वपूर्ण सदस्य हैं और टीम में लीडरशिप रोल निभाने वालों में से एक हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज की कप्तानी भी की है। जहां तक मयंक यादव का सवाल है तो वह देश में 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं और एलएसजी ने उस समय उन पर निवेश किया था जब वह कोई खास खिलाड़ी नहीं थे। सूत्र ने कहा, 'मयंक एलएसजी के घरेलू खिलाड़ी की तरह हैं। उनकी प्रतिभा के कारण ये चोटें मायने नहीं रखतीं क्योंकि वह हमारे लिए एक संपत्ति हैं।'

ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स ने इसलिए किया पंत को रिलीज
इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को भी रिलीज कर दिया है। दरअसल, पंत और जीएमआर प्रबंधन सह-मालिक जेएसडब्ल्यू के बीच टीम में खिलाड़ी को लेकर छूट देने को लेकर अनबन हुई। पंत टीम के फैसले में अपना दायित्व निभाना चाहते थे, जबकि दिल्ली फ्रेंचाइजी इसके लिए तैयार नहीं थी। पंत ने जिन सहयोगी टीम के साथ काम किया उसमें मुख्य कोच रिकी पोंटिंग, टीम निदेशक सौरव गांगुली और सहायक कोच प्रवीण आमरे शामिल रहे, लेकिन ये इस साल टीम में नहीं है और यह सुखद नहीं है। इसके बजाय वेणुगोपाल राव और हेमंग बदानी को जिम्मेदारी सौंपी गई और पंत उनके साथ तालमेल बिठा पाने में असमर्थ दिखे। आईपीएल के एक सूत्र ने कहा, 'यकीन मानिए पंत को लेकर नीलामी में कड़ी बोली लगेगी और आईपीएल में 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार हो सकता है।'