फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: 'जब मैं रोहित के नेतृत्व में खेल रहा था...', आईपीएल में कप्तानी करने के सवाल पर सूर्यकुमार का जवाब

Sun, 06 Oct 2024 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Oct 2024 03:44 PM IST
सार

पिछले सीजन के बाद से बतौर कप्तान सूर्यकुमार की क्षमता का विकास हुआ है। ऐसे में देखना यह होगा कि मुंबई की टीम उन्हें कप्तानी सौंपती है या नहीं।

विज्ञापन
IPL 2025: 'When I was playing under Rohit Sharma...', Suryakumar Yadva answer to question of captaining in IPL
रोहित और सूर्यकुमार - फोटो : IPL/BCCI
सूर्यकुमार यादव भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार से शुरू हो रही टी20 सीरीज में कप्तानी करते दिखेंगे। हालांकि, वह निकट भविष्य में आईपीएल में भी कप्तानी करते दिख सकते हैं। मुंबई इंडियंस की टीम अगले सीजन के लिए सूर्यकुमार को टीम में बरकरार रख सकती है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी भारत के मौजूदा कप्तान को कप्तानी सौंपती है या नहीं। फिलहाल हार्दिक पांड्या मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल तब सुर्खियां बटोरी थीं जब एमआई ने रोहित शर्मा को अनौपचारिक रूप से हटाकर हार्दिक को कप्तानी सौंप दी थी। यह कदम टीम को भारी पड़ा था। मुंबई की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही थी।
IPL 2025: 'When I was playing under Rohit Sharma...', Suryakumar Yadva answer to question of captaining in IPL
रोहित और सूर्यकुमार - फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, पिछले सीजन के बाद से बतौर कप्तान सूर्यकुमार की क्षमता का विकास हुआ है। ऐसे में देखना यह होगा कि मुंबई की टीम उन्हें कप्तानी सौंपती है या नहीं। बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच के बारे में सूर्यकुमार ने मीडिया से भारतीय कप्तान के रूप में बिताए समय के बारे में बात करने के अलावा आईपीएल कप्तानी की महत्वाकांक्षाओं के बारे में भी बातचीत की।
IPL 2025: 'When I was playing under Rohit Sharma...', Suryakumar Yadva answer to question of captaining in IPL
रोहित और सूर्यकुमार - फोटो : IPL/BCCI
सूर्यकुमार ने कहा, 'आपने गुगली डाल दिया। सच कहूं तो इस नई भूमिका (भारतीय कप्तान के रूप में) का आनंद ले रहा हूं। जब मैं मुंबई इंडियंस में रोहित भाई की कप्तानी में खेलता था तो मैं उस समय जो भी मुझे महसूस होता था उसको लेकर कप्तान को अपनी सलाह देता था। भारत की कप्तानी करके अच्छा लग रहा है। मैंने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका के खिलाफ कप्तानी की थी। मैंने दूसरे कप्तानों से सीखा है कि टीम को आगे कैसे ले जाना है। आगे देखते हैं। चलते रहते हैं। बाकी आपको पता तो चल ही जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: 'When I was playing under Rohit Sharma...', Suryakumar Yadva answer to question of captaining in IPL
सूर्यकुमार, रोहित और हार्दिक - फोटो : BCCI
सूर्यकुमार ने खुद श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज में गेंदबाजी की थी। उन्होंने इसका समर्थन किया है कि अगर स्थिति की मांग हो तो बल्लेबाज एक या दो ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम और भी अच्छी हो सकती है जब हम बल्लेबाजों से कुछ ओवर हासिल कर सकें। इस टीम में ज्यादातर बल्लेबाज गेंदबाजी कर सकते हैं। हमने श्रीलंका में भी यह देखा। यदि आपके पास कौशल है तो क्यों नहीं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed