{"_id":"67e37a0d176b2b1bcc0c6d48","slug":"ipl-2025-points-table-update-rcb-mi-csk-gt-kkr-rr-pbks-dc-lsg-srh-teams-standings-rankings-and-net-run-rate-2025-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL Points Table 2025: पहले दौर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष पर मौजूद, पंजाब-आरसीबी की भी धमाकेदार शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Points Table 2025: पहले दौर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष पर मौजूद, पंजाब-आरसीबी की भी धमाकेदार शुरुआत
Wed, 26 Mar 2025 09:23 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 26 Mar 2025 09:23 AM IST
सार
IPL Match Points Table 2025: आईपीएल के 18वें सत्र की शुरुआत हो चुकी है और सभी टीमों ने अपने एक-एक मैच खेल लिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद, आरसीबी और पंजाब ने धमाकेदार शुरुआत की है। वहीं, गत चैंपियन केकेआर और मुंबई जैसी टीमें फिलहाल खाता नहीं खोल पाई हैं।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : ANI
TATA IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और सभी टीमों ने ग्रुप चरण में अपने एक-एक मुकाबले खेल लिए हैं। आईपीएल के 18वें सत्र का आगाज गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच 22 मार्च को हुए मुकाबले से हुआ था। वहीं, पहले दौर का आखिरी मुकाबला मंगलवार को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। सभी टीमों के एक-एक मैच खेलने के बाद अंक तालिका में पिछले बार की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी है और टीम शीर्ष पर मौजूद है।
ईशान किशन
- फोटो : ANI
हैदराबाद ने बनाया था आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च स्कोर
हैदराबाद, आरसीबी और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 का आगाज शानदार तरीके से किया है। सनराइजर्स की टीम तो उसी लय में दिख रही है जैसी वो पिछले सीजन खेली थी। हैदराबाद ने इस सीजन अपने पहले ही मैच में आईपीएल इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर 286 रन बनाए थे और शानदार जीत दर्ज की थी। नेट रन रेट के आधार पर सनराइजर्स फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद है।
ये भी पढ़ें: RR vs KKR Playing 11: जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे केकेआर और राजस्थान, जॉनसन की जगह नॉर्त्जे को मिलेगा मौका?

विराट कोहली-रजत पाटीदार
- फोटो : PTI
आरसीबी ने गत चैंपियन केकेआर को दी मात
आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में आरसीबी ने गत चैंपियन केकेआर को उसी के घर में हराया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता टीम ने अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन की शतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। आरसीबी का नेट रन रेट भी बेहतर है और वह तालिका में दूसरे स्थान पर है।

श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
श्रेयस के नेतृत्व में पंजाब की जीत से शुरुआत
दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने उतरी पंजाब ने गुजरात को रोमांचक मुकाबले में 11 रनों से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह की 81* रनों की साझेदारी की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए। यह पंजाब का आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 232 रन ही बना सकी। पंजाब फिलहाल तालिका में तीसरे स्थान पर है।
ये भी पढ़ें: Priyansh Arya: दिल्ली प्रीमियर लीग में प्रियांश ने एक ओवर में लगाए थे छह छक्के, अब आईपीएल में किया डेब्यू

सीएसके बनाम एमआई
- फोटो : PTI
मुंबई पर भारी पड़ी सीएसके
इस सीजन के पहले एल क्लासिको मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस से हुआ था। मुंबई की बल्लेबाजी इस मैच में खराब रही थी और चेन्नई ने नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र की बल्लेबाजी से यह मुकाबला जीत लिया था। मुंबई भले ही हार गई थी, लेकिन विग्नेश पुथुर के रूप में टीम को एक प्रतिभाशाली गेंदबाज मिला जिसने इस मैच में प्रभावित किया था। सीएसके की टीम तालिका में चौथे स्थान पर है।