फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RR vs KKR Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

RR vs KKR Playing 11: जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे केकेआर और राजस्थान, जॉनसन की जगह नॉर्त्जे को मिलेगा मौका?

Wed, 26 Mar 2025 08:30 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 26 Mar 2025 08:30 AM IST
सार

Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Playing 11 Prediction: गत चैंपियन केकेआर और राजस्थान रॉयल्स को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमें अब बुधवार को आमने-सामने होंगी और उनकी नजरें जीत का खाता खोलने पर टिकी होंगी।  

विज्ञापन
RR vs KKR Dream11 Prediction Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
रहाणे और रियान पराग - फोटो : PTI/ANI

विस्तार

हार के साथ आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत करने वाली गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स की टीम की नजरें जीत की पटरी पर लौटने पर होगी। कोलकाता को पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार मिली, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को हराया था। राजस्थान की टीम नियमित कप्तान के बिना उतर रही है। संजू सैमसन पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और इस मैच में भी वह इसी भूमिका में उतर सकते हैं। 
विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला
राजस्थान और केकेआर के बीच बराबरी का मुकाबला है। दोनों टीमों के हेड टु हेड की बात करें तो राजस्थान और केकेआर के बीच आईपीएल में अब तक कुल 29 मैच हुए हैं जिसमें ने दोनों ही टीमों ने 14-14 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। राजस्थान और कोलकाता की टीमें इस सीजन अपने पहले मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में आक्रामकता दिखाने में असफल रही। दोनों टीमें अब वापसी करना चाहेंगी। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'भाग जा...', सुरक्षा घेरा तोड़कर पैर छूने वाले प्रशंसक को कोहली ने दी ऐसी प्रतिक्रिया; हुआ खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

केकेआर का पलड़ा भारी
राजस्थान और केकेआर दोनों ही टीमें अभी जीत का खाता नहीं खोल सकी हैं, लेकिन कागजों में केकेआर का पलड़ा ज्यादा भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। राजस्थान के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग की भी परीक्षा होगी क्योंकि पहले मैच में वह कुछ फैसले करते हुए असमंजस की स्थिति में दिखे। राजस्थान के लिए नियमित कप्तान सैमसन ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरकर अच्छी बल्लेबाजी की थी और टीम को मैच में बनाए रखा था, लेकिन राजस्थान की टीम विशाल लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी थी। 
विज्ञापन

वरुण का खराब प्रदर्शन चिंता विषय
केकेआर के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय है। ईडन गार्डंस की पिच पर फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने वरुण के खिलाफ आसानी से रन बटोरे। केकेआर को उम्मीद होगी कि वरुण राजस्थान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करें। पिछले मैच में कप्तान अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन के आउट होने के बाद केकेआर का मध्यक्रम बिखर गया था। वेंकटेंश अय्यर और आंद्रे रसेल गलत शॉट खेलकर आउट हुए। टीम प्रबंधन को अब उम्मीद रहेगी कि वह शॉट चयन में सतर्कता बरतेंगे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आशुतोष शर्मा ने बताया धोनी की कौन सी सलाह आई काम, मैच फिनिश करने के बारे में कही ये बात

नॉर्त्जे की फिटनेस पर नजर
केकेआर की निगाह एनरिच नॉर्त्जे की फिटनेस पर भी टिकी रहेंगी जो पीठ की जकड़न से उबर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज अगर फिट घोषित होता है तो उन्हें स्पेंसर जॉनसन की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। नॉर्त्जे का मैच में खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। अगर नॉर्त्जे फिट नहीं हुए तो इस बात की संभावना कम है कि केकेआर मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई खास बदलाव करे। 

राजस्थान को गेंदबाजों से आस 
राजस्थान की टीम को अगर वापसी करनी है तो उसके गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। सनराइजर्स के खिलाफ पिछले मैच में उसके मुख्य तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने चार ओवर में 76 रन लुटाए, जबकि फजल हक फारूकी और महेश थीक्षाना भी बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा पाए थे। इन सभी के पास गुवाहाटी में वापसी करने का मौका रहेगा।

इस मुकाबले के लिए केकेआर और राजस्थान की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेत्मायर, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारुकी। 
केकेआरः क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन/एनरिच नॉर्त्जे, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।  

आइए जानते हैं केकेआर और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

केकेआर और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
केकेआर और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 26 मार्च यानी बुधवार को खेला जाएगा।

केकेआर और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
केकेआर और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।

केकेआर और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
केकेआर और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

केकेआर और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
केकेआर और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

केकेआर और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
केकेआर और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed