फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: क्या लखनऊ ने रोहित को खरीदने के लिए बनाया '50 करोड़' का प्लान? टीम के मालिक संजीव गोयनका का बयान

Thu, 29 Aug 2024 10:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 29 Aug 2024 10:57 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई कि संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम रोहित को खरीदने के लिए 50 करोड़ रुपये तक खर्च करने को तैयार है। गोयनका ने अब एक साक्षात्कार में उन अफवाहों का खंडन किया है। 

विज्ञापन
IPL 2025: Has Lucknow franchise made a master-plan to buy Rohit Sharma? Team owner Sanjiv Goenka said this
संजीव गोयनका, राहुल और रोहित - फोटो : Twitter
आईपीएल 2025 के लिए इस साल मेगा ऑक्शन हो सकता है। ऑक्शन और इससे जुड़े नियमों को लेकर फिलहाल बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी के मालिकों के बीच बातचीत चल रही है। आम तौर पर जब आईपीएल में मेगा ऑक्शन होता है तो कोई भी टीम पूरी तरह से बदल जाती है। पिछली बार मेगा ऑक्शन में चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत थी। हालांकि, इस बार अब तक यह संख्या तय नहीं हो सकी है। ऐसा माना जा रहा है कि राइट टू मैच कार्ड को मिलाकर टीम कुल छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी। फिलहाल सभी की निगाहें मुंबई इंडियंस पर हैं। उनके पास रिटेन करने को लेकर कई खिलाड़ी हैं। इनमें हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड और रोहित शर्मा जैसे कई स्टार हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी रोहित को रिटेन करेगी या नहीं, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
IPL 2025: Has Lucknow franchise made a master-plan to buy Rohit Sharma? Team owner Sanjiv Goenka said this
हार्दिक पांड्या-रोहित शर्मा - फोटो : IPL
मुंबई इंडियंस के साथ हिटमैन का विवाद किसी से छिपा नहीं है। आईपीएल 2024 सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें बतौर कप्तान हटा दिया था। हार्दिक पांड्या टीम के नए कप्तान बने और इससे फैंस काफी नाराज हुए थे। इस फैसले की फैंस के साथ साथ पूर्व क्रिकेटरों ने भी खूब आलोचना की थी। वहीं, रोहित और उनकी पत्नी रितिका भी काफी नाराज थे। रोहित की ब्रांड वैल्यू को देखते हुए अगर वह ऑक्शन पूल में आते हैं, तो उनके पास दावेदारों की कमी नहीं होगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टीमों को छह से अधिक खिलाड़ियों (राइट टू मैच सहित) को बनाए रखने की अनुमति नहीं दे सकता है। ऐसे में रोहित के अगले सत्र में एक नई टीम के लिए खेलने की संभावना काफी अधिक है।
IPL 2025: Has Lucknow franchise made a master-plan to buy Rohit Sharma? Team owner Sanjiv Goenka said this
केएल राहुल और संजीव गोयनका - फोटो : IPL/BCCI
इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई कि संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम रोहित को खरीदने के लिए 50 करोड़ रुपये तक खर्च करने को तैयार है। गोयनका ने अब एक साक्षात्कार में उन अफवाहों का खंडन किया है। स्पोर्ट्स तक पर इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया- ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि एलएसजी ने रोहित शर्मा के लिए 50 करोड़ रुपये अलग से रखे हैं। क्या यह सच है?
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Has Lucknow franchise made a master-plan to buy Rohit Sharma? Team owner Sanjiv Goenka said this
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI
इसके जवाब में संजीव गोयनका ने कहा, 'आप मुझे एक बात बताइए, क्या आप या किसी को पता है कि रोहित शर्मा नीलामी में आ रहे हैं या नहीं? ये सभी अटकलें बिना किसी वजह के हैं। मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिलीज करेगी या नहीं, वह नीलामी में आ रहे हैं या नहीं, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। अगर वह आते भी हैं तो आप अपनी सैलरी कैप का 50 प्रतिशत एक खिलाड़ी पर कैसे इस्तेमाल करोगे?' इस पर एंकर ने पूछा कि 'तो क्या वह आपकी इच्छा सूची में हैं?'
विज्ञापन
IPL 2025: Has Lucknow franchise made a master-plan to buy Rohit Sharma? Team owner Sanjiv Goenka said this
संजीव गोयनका और जहीर खान - फोटो : PTI
हालांकि, गोयनका ने इसका सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, 'हर किसी की एक इच्छा सूची है। आप अपनी टीम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ कप्तान चाहते हैं। यह चाहने के बारे में नहीं है, आपके पास क्या है और क्या उपलब्ध है, आप उसके साथ क्या कर सकते हैं, यह सब इसी का खेल है। मैं किसी को भी अपनी टीम में चाह सकता हूं, लेकिन यही बात सभी फ्रेंचाइजी पर लागू होती है। आपको हर कोई नहीं मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed