फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: दिवाली पर फैंस को धोनी का तोहफा, रिटेन होने वाले सबसे उम्रदराज अनकैप्ड खिलाड़ी; सोशल मीडिया रिएक्शंस

Fri, 01 Nov 2024 08:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 01 Nov 2024 08:51 AM IST
सार

धोनी की वापसी अनकैप्ड खिलाड़ी नियम के तहत हुई है, जिसे आईपीएल संचालन परिषद ने आगामी सत्र के लिए फिर से लागू किया है। 2021 में यह नियम खत्म कर दिए गए थे। हालांकि, बीसीसीआई ने उसे इस साल फिर से लागू किया।

विज्ञापन
IPL 2025: Dhoni gift to fans on Diwali, oldest uncapped player to be retained; social media reactions
एमएस धोनी - फोटो : पीटीआई
महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार अगले सीजन में खेलेंगे या नहीं, इस सस्पेंस पर पूर्ण-विराम लगा दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी इंआईपीएल के 18वें सीजन में वापसी करेंगे। आईपीएल 2024 के बाद से फैंस के बीच व्यापक चर्चाएं थीं कि क्या धोनी एक और सत्र के लिए खेलने के लिए वापसी करेंगे या नहीं, अब सीएसके ने गुरुवार को रिटेंशन लिस्ट जारी कर फैंस को दिवाली पर तोहफा दिया है। 
IPL 2025: Dhoni gift to fans on Diwali, oldest uncapped player to be retained; social media reactions
धोनी - फोटो : IPL/BCCI
धोनी की वापसी अनकैप्ड खिलाड़ी नियम के तहत हुई है, जिसे आईपीएल संचालन परिषद ने आगामी सत्र के लिए फिर से लागू किया है। 2021 में यह नियम खत्म कर दिए गए थे। हालांकि, बीसीसीआई ने उसे इस साल फिर से लागू किया। इस नियम के तहत- 'अगर कोई कैप्ड भारतीय खिलाड़ी संबंधित सीजन के आयोजन से पहले के पिछले पांच कैलेंडर वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट मैच, वनडे, टी20 अंतरराष्ट्रीय) में शुरुआती एकदाश में नहीं खेला है या उसके पास बीसीसीआई के साथ केंद्रीय अनुबंध नहीं है, तो वह अनकैप्ड हो जाएगा।' यह नियम सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए लागू होगा। नियम में बदलाव का मतलब था कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र धोनी जिन्होंने आखिरी बार 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए खेला था, अब आईपीएल 2025 के लिए अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर नजर आएंगे।
IPL 2025: Dhoni gift to fans on Diwali, oldest uncapped player to be retained; social media reactions
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
धोनी टूर्नामेंट की शुरुआत से ही 'येलो आर्मी' के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने वर्ष 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में रिकॉर्ड पांच आईपीएल खिताब दिलाने में मदद भी की है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। धोनी को चार करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। वहीं, सीएसके ने रवींद्र जडेजा और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को सबसे ज्यादा 18-18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वहीं, मथीशा पथिराना को 13 करोड़ और शिवम दुबे को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। चेन्नई ने तीन चार कैप्ड और एक अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन किया। अब वह ऑक्शन में किसी एक कैप्ड खिलाड़ी को राइट टू मैच कार्ड से चुन सकते हैं। सीएसके की टीम मेगा नीलामी में 55 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Dhoni gift to fans on Diwali, oldest uncapped player to be retained; social media reactions
धोनी - फोटो : IPL
धोनी ने जुलाई 2019 से भारत के लिए कोई क्रिकेट नहीं खेला है और अगस्त 2020 में संन्यास ले लिया था। हालांकि, धोनी सुपर किंग्स के लिए खेलते रहे हैं। इस बीच फैंस ने धोनी का खुले हाथों से स्वागत किया क्योंकि सीएसके का यह दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल में अपना 18वां सीजन खेलेगा। 2016 और 2017 को छोड़कर वह हमेशा सीएसके के लिए खेले हैं। 2016 और 2017 में सीएसके पर बैन लगा था और तब वह राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेले थे।
विज्ञापन
IPL 2025: Dhoni gift to fans on Diwali, oldest uncapped player to be retained; social media reactions
धोनी - फोटो : IPL/BCCI
फैंस ने सीएसके के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, 'एमएस धोनी को रिटेन किया गया है। वह आईपीएल 2025 में होंगे। क्या खिलाड़ी और इंसान हैं धोनी। खेलने के लिए गजब का समर्पण। वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, 'लीजेंड्री! धोनी ने हीरो होने के मायने को फिर से परिभाषित किया है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed