फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Smriti Mandhana appointed captain of Indian women's cricket team, succeeding Harmanpreet Kaur

बीसीसीआई का बड़ा फैसला: स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला टीम की कप्तान, हरमनप्रीत कौर की जगह लेंगी

Tue, 06 Oct 2026 09:13 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2026 09:13 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Smriti Mandhana appointed captain of Indian women's cricket team, succeeding Harmanpreet Kaur
स्मृति मंधाना - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मंगलवार को नया कप्तान मिल गया। अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को टीम की कमान सौंप दी गई है। वह हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी संभालेंगी। हरमनप्रीत ने कप्तान के पद से हटने का फैसला किया है। हरमनप्रीत ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को गुवाहाटी में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया, महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार और स्मृति मंधाना के साथ समीक्षा बैठक हुई थी। इसके बाद हरमनप्रीत ने यह फैसला लिया। बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर मंधाना को कप्तान बनाए जाने की घोषणा की। बोर्ड ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नियुक्त करता है।'
विज्ञापन
Trending Videos

Smriti Mandhana appointed captain of Indian women's cricket team, succeeding Harmanpreet Kaur
मंधाना - फोटो : IANS
2013 से भारतीय टीम का हिस्सा हैं मंधाना
स्मृति मंधाना लंबे समय से भारतीय महिला क्रिकेट की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रही हैं। वह 2013 से भारतीय टीम का हिस्सा हैं और तीनों प्रारूपों में टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। बीसीसीआई के मुताबिक, मंधाना ने पिछले वर्षों में भारतीय महिला क्रिकेट की प्रगति में अहम योगदान दिया है। मंधाना के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी नेतृत्व का अनुभव है। हाल के वर्षों में उन्होंने अपनी कप्तानी का प्रभाव भी दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Smriti Mandhana appointed captain of Indian women's cricket team, succeeding Harmanpreet Kaur
मंधाना - फोटो : IANS
आरसीबी को दो बार दिला चुकी हैं डब्ल्यूपीएल खिताब
मंधाना ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए महिला प्रीमियर लीग में टीम को 2024 और 2026 में खिताब दिलाया। बीसीसीआई ने उनके नेतृत्व कौशल का जिक्र करते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी और घरेलू क्रिकेट में उनके अनुभव से भारतीय टीम को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

Smriti Mandhana appointed captain of Indian women's cricket team, succeeding Harmanpreet Kaur
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
बोर्ड ने कहा कि मंधाना के पास कप्तानी के लिए जरूरी अंतरराष्ट्रीय अनुभव है और अब वह टीम की अगुआई की जिम्मेदारी संभालेंगी। भारतीय महिला टीम इस बदलाव के साथ एक नए चरण में प्रवेश कर रही है और हाल के वर्षों में हासिल प्रगति को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी। मंधाना के सामने अब भारतीय महिला टीम को आगे ले जाने और कप्तानी की नई जिम्मेदारी को निभाने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed