फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: हार के बाद टूटा राहुल का मनोबल, अगले दो मैचों में नहीं करेंगे कप्तानी?  जानें

Thu, 09 May 2024 06:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 09 May 2024 06:14 PM IST
सार

लखनऊ को बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद से 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। समझा जाता है कि राहुल जिन्हें लखनऊ ने 2022 की मेगा नीलामी में 17 करोड़ रुपये में खरीदा था उन्हें 2025 सीजन के लिए रिटेन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
IPL 2024 : KL Rahul may step down captaincy for remaining two games in this season for focused on his batting
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए आईपीएल प्लेऑफ की राहें कठिन हो गई है और माना जा रहा है कि टीम के कप्तान केएल राहुल शेष दो मैचों में टीम की कमान नहीं संभालेंगे। लखनऊ को बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद से 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। समझा जाता है कि राहुल जिन्हें लखनऊ ने 2022 की मेगा नीलामी में 17 करोड़ रुपये में खरीदा था उन्हें 2025 सीजन के लिए रिटेन नहीं किया जाएगा। इस बीच, यह रिपोर्ट आई है कि राहुल अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इस सीजन शेष मैचों में कप्तानी नहीं करेंगे। 
IPL 2024 : KL Rahul may step down captaincy for remaining two games in this season for focused on his batting
शॉट खेलते केएल राहुल। - फोटो : अमर उजाला
कप्तानी को लेकर नहीं लिया गया फैसला
आईपीएल के सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, टीम के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगले मैच से पहले पांच दिन का फासला है। फिलहाल इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन अगर राहुल अगले दो मैचों में अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान लगाना चाहते हैं तो इससे प्रबंधन को कोई दिक्कत नहीं होगी। 
IPL 2024 : KL Rahul may step down captaincy for remaining two games in this season for focused on his batting
केएल राहुल - फोटो : IPL
हार के बाद राहुल पर गुस्सा हुए थे संजीव गोयनका
लखनऊ ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 167 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर पूरे होने से पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया था। इस मैच में हेड ने 30 गेंदों पर नाबाद 89 रन और अभिषेक ने 28 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की पारी खेली थी। इस हार के बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका कप्तान राहुल पर गुस्सा करते दिखे। मालूम हो कि हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024 : KL Rahul may step down captaincy for remaining two games in this season for focused on his batting
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
राहुल की स्ट्राइक रेट ने खड़े किए सवाल
केएल राहुल ने हैदराबाद के खिलाफ 33 गेंदों पर 29 रन बनाए और पावरप्ले में आक्रमक बल्लेबाजी नहीं कर सके जो टीम का कम स्कोर बनाने का कारण रहा। भारतीय बल्लेबाज ने इस सीजन 12 मैचों में 460 रन बनाए हैं और वह फिर 500 रन का आंकड़ा पार कर सकते हैं, लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.09 का रहा है जिसने सवाल खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन
IPL 2024 : KL Rahul may step down captaincy for remaining two games in this season for focused on his batting
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ के लिए आगे की राह बेहद कठिन
लखनऊ की टीम हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है, लेकिन गणित के आधार पर अभी भी रेस में बनी हुई है। लखनऊ का सामना अब 14 मई को दिल्ली से, जबकि 17 मई को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस से होना है। लखनऊ को अपनी उम्मीद बरकरार रखने के लिए शेष दोनों मैच जीतने होंगे और अगर टीम 16 अंक लेने में सफल रही तो उसके लिए थोड़ी संभावनाएं बन सकती हैं। हालांकि लखनऊ का नेट रन रेट     -0.760 का है जिससे उसके लिए आगे की राहें बेहद कठिन हो गई है। अगर राहुल कप्तानी छोड़ने का फैसला करते हैं तो उपकप्तान निकोलस पूरन शेष दो मैचों के लिए टीम की कमान संभाल सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed