फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kavya Maran-Rajinikanth: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन को लेकर दुखी रजनीकांत, SRH को दी यह नसीहत

Sat, 29 Jul 2023 10:23 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 29 Jul 2023 10:23 AM IST
सार

सनराइजर्स की टीम ने पिछले सीजन में अपने कप्तान केन विलियम्सन को हटाया था। उसने दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को कोच बनाया था, लेकिन टीम का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा था।

विज्ञापन
IPL 2024 Rajinikanth sad about Sunrisers Hyderabad owner Kavya Maran gave this advice to SRH
रजनीकांत और काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद का पिछले तीन सालों से खराब दौर जारी है। टीम 2021 और 2022 में आठवें स्थान पर रही थी। वहीं, पिछले सीजन में वह सबसे नीचे 10वें पायदान पर थी। 2016 में चैंपियन बनने वाली टीम के प्रदर्शन को देखकर स्टेडियम में उनकी मालकिन काव्या मारन काफी निराश हुईं। काव्या की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। उन्हें निराश देखकर फैंस को भी बुरा लगा। इस लिस्ट में दिग्गज अभिनेता रजनीकांत भी हैं।
IPL 2024 Rajinikanth sad about Sunrisers Hyderabad owner Kavya Maran gave this advice to SRH
काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया
सनराइजर्स की टीम ने पिछले सीजन में अपने कप्तान केन विलियम्सन को हटाया था। उसने दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। वहीं, वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को कोच बनाया था। टीम के कोचिंग दल में श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन भी हैं। इन दिग्गजों के होने के बावजूद टीम के प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ और उसने करीब-करीब हर मैच में काव्या मारन और टीम के फैंस को निराश किया।
IPL 2024 Rajinikanth sad about Sunrisers Hyderabad owner Kavya Maran gave this advice to SRH
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रजनीकांत ने क्या कहा?
सनराइजर्स हैदराबाद को लेकर फिल्म स्टार रजनीकांत ने खुले तौर पर अपनी भावनाओं को शेयर किया। उन्होंने यह स्वीकार किया कि टेलीविजन पर काव्या मारन की निराशा को देखकर उन्हें परेशानी होती है। वह चाहते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद भविष्य में अच्छे खिलाड़ियों को टीम में चुने। जेलर ऑडियो लॉन्च के दौरान बोलते हुए रजनीकांत ने क्या कहा, ''कलानिधि मारन [काव्या मारन के पिता] को सनराइजर्स हैदराबाद टीम में अच्छे खिलाड़ियों को रखना चाहिए। आईपीएल के दौरान टीवी पर काव्या को इस तरह देखकर मुझे बुरा लगता है।'' एसआरएच के मालिक से 'थलाइवा' का यह अनुरोध अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024 Rajinikanth sad about Sunrisers Hyderabad owner Kavya Maran gave this advice to SRH
ब्रायन लारा - फोटो : IPL/BCCI
ब्रायन लारा की हो सकती है छुट्टी
हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि फ्रेंचाइजी ने लगातार खराब प्रदर्शन के बाद टीम के कोच ब्रायन लारा को बर्खास्त करने का मन बना लिया है। वहीं, लारा ने भी टीम से खुद को अलग करने का मन बना लिया है। उनके स्थान पर लखनऊ सुपर जाएंट्स के पूर्व कोच एंडी फ्लावर को कोच बनाया जा सकता है। फ्लावर की जगह ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप में जीत दिलाने वाले जस्टिन लैंगर को लखनऊ ने अपना कोच बनाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed