{"_id":"662e2b1244d286637d03a88b","slug":"ipl-2024-glen-maxwell-returned-from-indefinite-break-after-just-three-matches-took-the-wicket-of-gill-2024-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: तीन मैच बाद ही अनिश्चितकालीन ब्रेक से लौटे मैक्सवेल, आते ही लिया गिल का विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: तीन मैच बाद ही अनिश्चितकालीन ब्रेक से लौटे मैक्सवेल, आते ही लिया गिल का विकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:25 PM IST
सार
मैक्सवेल 15 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में नहीं खेले थे और इस मैच के बाद ही उन्होंने कहा था कि वह अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैक्सवेल ने कहा था कि वह इस समय अच्छे मानसिक और शारीरिक स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 4
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल महज तीन मैच बाद ही अनिश्चितकालीन ब्रेक से लौट आए हैं। मैक्सवेल गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में खेलने उतरे हैं। आरसीबी का प्रदर्शन आईपीएल के मौजूदा सीजन में अच्छा नहीं रहा है और टीम चार अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर बनी हुई है।
2 of 4
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : IPL/BCCI
खराब फॉर्म से जूझ रहे थे मैक्सवेल
मैक्सवेल ने इस सीजन अब तक छह मैचों में 5.33 की औसत और 94.12 के स्ट्राइक रेट से 32 रन बना पाए थे। इससे पहले साल 2020 में भी वह खराब फॉर्म से गुजरे थे। तब वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेलते थे। उन्होंने तब 11 पारियों में 15.42 की औसत और 101.88 के स्ट्राइक रेट से केवल 108 रन ही बनाए थे। उन्होंने उस साल एक भी छक्का नहीं लगाया था। 2015, 2016 और 2018 में भी मैक्सवेल खराब फॉर्म से गुजरे थे।
3 of 4
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : IPL/BCCI
मानसिक और शारीरिक स्थिति को ठीक करने के लिए लिया था ब्रेक
मैक्सवेल 15 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में नहीं खेले थे और इस मैच के बाद ही उन्होंने कहा था कि वह अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैक्सवेल ने कहा था कि वह इस समय अच्छे मानसिक और शारीरिक स्थिति में नहीं हैं। इसलिए उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया। हालांकि उस वक्त उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह कब वापसी करेंगे, लेकिन गुजरात के खिलाफ टॉस के दौरान आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने प्लेइंग-11 के बारे में बात करते हुए बताया कि मैक्सवेल की टीम में वापसी हुई है और उनके आने से मध्यक्रम में टीम को मजबूती मिलेगी। डुप्लेसिस ने बताया कि तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की जगह मैक्सवेल को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : IPL/BCCI
मैक्सवेल ने गिल को भेजा पवेलियन
मैक्सवेल ने आते ही गेंदबाजी में अपना प्रभाव छोड़ा और सेट हो चुके गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को पवेलियन की राह दिखाई। मैक्सवेल ने शुभमन को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया और वापसी पर अपना पहला विकेट लिया। शुभमन 19 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले, आरसीबी के कप्तान डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने ऋद्धिमान साहा के रूप में पहले ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद मैक्सवेल ने गिल को आउट कर गुजरात को शुरुआती झटका दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।