{"_id":"6650914af3756f01e604c8c1","slug":"ipl-2024-csk-ceo-kasi-statement-on-stephen-fleming-becoming-indian-coach-gives-update-on-ms-dhoni-retirement-2024-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: फ्लेमिंग के भारतीय कोच बनने की खबरों पर CSK के सीईओ का बयान, ऋतुराज की कप्तानी पर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: फ्लेमिंग के भारतीय कोच बनने की खबरों पर CSK के सीईओ का बयान, ऋतुराज की कप्तानी पर कही यह बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 24 May 2024 06:40 PM IST
सार
ऋतुराज की कप्तानी में इस साल चेन्नई की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। सीएसके की टीम डिफेंडिंग चैंपियन थी और उसने 2023 में धोनी की कप्तानी में पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया था। इन सभी सवालों पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
ऋतुराज धोनी और फ्लेमिंग
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2024 में हाल फिलहाल में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसने फैंस के मन में उत्सुकता पैदा कर दी है। इसमें सबसे पहला तो यह है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी अगले साल सीएसके के लिए खेलते दिखेंगे या फिर उन्होंने संन्यास ले लिया है? दूसरा कि क्या स्टीफन फ्लेमिंग चेन्नई फ्रेंचाइजी का कोच पद छोड़कर टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए आवेदन करेंगे? तीसरा यह कि ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी के बारे में टीम मैनेजमेंट क्या सोचता है? ऋतुराज की कप्तानी में इस साल चेन्नई की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। सीएसके की टीम डिफेंडिंग चैंपियन थी और उसने 2023 में धोनी की कप्तानी में पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया था। इन सभी सवालों पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने जवाब दिया है।
2 of 6
धोनी और काशी
- फोटो : IPL/BCCI
धोनी को लेकर काशी का बयान
काशी ने धोने के संन्यास पर कहा- मुझे नहीं पता। यह एक सवाल है, जिसका जवाब सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही दे सकते हैं। हमने हमेशा उनके फैसलों का सम्मान किया है और यह फैसला भी उन्हीं पर छोड़ रखा है। हमें काफी उम्मीद है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने के लिए अगले साल भी उपलब्ध रहेंगे। मेरी तरह यही आशा और उम्मीद अन्य फैंस को भी उनसे है।
3 of 6
काशी
- फोटो : IPL/BCCI
ऋतुराज की कप्तानी पर काशी का बयान
काशी ने ऋतुराज को लेकर कहा- कप्तानी ने ऋतुराज की बल्लेबाजी पर असर नहीं डाला है। वह हमारे लिए सबसे नियमित प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज हैं। हमें भरोसा है कि वह इस दबाव को झेलने और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। निश्चित तौर पर उन पर दबाव काफी ज्यादा है, क्योंकि उन्हें धोनी का स्थान लेना है। शायद ही कोई खिलाड़ी धोनी की भरपाई कर सके। धोनी को भी ऋतुराज पर काफी भरोसा था। उन्हें लगता है कि ऋतुराज में वह काबिलियत है कि वह टीम को शीर्ष पर पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
काशी
- फोटो : IPL/BCCI
फ्लेमिंग को लेकर काशी का बयान
काशी ने फ्लेमिंग के भारतीय कोच के लिए आवेदन करने की खबरों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा- मैंने मजाकिया अंदाज में फ्लेमिंग से पूछा कि क्या उन्होंने भारतीय कोच के रोल के लिए आवेदन किया है? इस पर फ्लेमिंग हंसे और उन्होंने मुझसे पूछा- क्या आप चाहते हैं कि मैं आवेदन करूं? मैं यह सुनकर चौंक गया। मुझे पता है कि यह पद उनके लिए आसान नहीं रहने वाला है। उन्हें कोचिंग में घुसे रहना पसंद नहीं है। वह साल के नौ या दस महीने कोच के तौर पर काम नहीं कर सकते। मुझे ऐसा लगता है।
विज्ञापन
5 of 6
स्टीफन फ्लेमिंग
- फोटो : IPL/BCCI
बीसीसीआई की पहली पसंद के तौर पर सामने आए थे फ्लेमिंग
दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि बीसीसीआई न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग को राहुल द्रविड़ का रिप्लेसमेंट बनाना चाहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लेमिंग जो 2009 से चेन्नई सुपर किंग्स के कोच रहे हैं, उन्हें द्रविड़ की जगह लेने के लिए एक सही उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा था कि भारतीय टीम में आगे बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं और फ्लेमिंग के पास स्थिति को संभालने का अनुभव है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।