दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग टीम के कप्तान ऋषभ पंत की जगह किसी दूसरे विकेटकीपर की तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा वह चाहते हैं कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान टीम के नियमित कप्तान ऋषभ पंत सप्ताह के प्रति दिन डगआउट में उनके बगल में बैठें। पंत दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कार दुर्घटना में घायल हो गए थे जिसके कारण वह आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।
2 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के विकेटकीपर और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत का अभी मुंबई में उपचार चल रहा है। पोंटिंग ने आईसीसी की समीक्षा में कहा, ''आप उन जैसे खिलाड़ी की जगह नहीं भर सकते हैं। ऐसे खिलाड़ी आसानी से पैदा नहीं होते। हम उनकी जगह किसी विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में रखने पर ध्यान दे रहे हैं।''
3 of 4
रिकी पोंटिंग
- फोटो : IPL/BCCI
'मैं चाहूंगा कि वह पूरे समय हमारे साथ बना रहे'
रिकी पोंटिंग ने आगे कहा, ''यदि वह वास्तव में खेलने के लिए शारीरिक रूप से फिट नहीं हैं हम तब भी चाहेंगे कि वह टीम के साथ रहे। मैं निश्चित तौर पर यह सुनिश्चित करना चाहूंगा कि मार्च में शिविर की शुरुआत करने के लिए जब हम दिल्ली में मिलेंगे तो यदि वह टीम के साथ रहने में सक्षम होते हैं तो मैं चाहूंगा कि वह पूरे समय हमारे साथ बना रहे।''
4 of 4
सौरव गांगुली और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान?
दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट की आवश्यकता ही नहीं है, बल्कि उसे एक नए कप्तान की भी जरूरत है। माना जा रहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाने वाले डेविड वॉर्नर को कप्तानी मिल सकती है। भले ही उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा कप्तानी की भूमिका से प्रतिबंधित कर दिया गया हो, लेकिन यह आईपीएल पर लागू नहीं होगा। वॉर्नर के अलावा पृथ्वी शॉ पर भी फ्रेंचाइजी दांव खेल सकती है। पृथ्वी ने पहले कभी भी आईपीएल में टीम का नेतृत्व नहीं किया है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम की कप्तानी की है।