{"_id":"646990eef4e6e1c2230501ba","slug":"ipl-2023-playoff-qualification-scenarios-mi-rcb-rr-know-who-will-qualify-for-playoffs-points-table-update-2023-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: प्लेऑफ में एक स्लॉट के लिए मुंबई और बैंगलोर के बीच जंग, MI के लिए ये हैं समीकरण, RCB को बस जीत जरूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: प्लेऑफ में एक स्लॉट के लिए मुंबई और बैंगलोर के बीच जंग, MI के लिए ये हैं समीकरण, RCB को बस जीत जरूरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 21 May 2023 10:01 AM IST
सार
IPL 2023 Playoff Qualification Scenrios: चेन्नई और लखनऊ के अलावा गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एलिमिनेट हो चुकी हैं।
आईपीएल 2023 में प्लेऑफ की जंग रोमांचक हो चली है। शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर और लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर प्लेऑफ की टिकट पक्की की। अब प्लेऑफ में बस एक सीट बाकी है और आज दो मुकाबलों से उस पर भी फैसला हो जाएगा। रविवार को मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले होने हैं। अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई, बैंगलोर और राजस्थान के बीच जंग है। इनमें से जो भी टीम क्वालिफाई करेगी, वह चौथे स्थान पर रहेगी। चेन्नई और लखनऊ के अलावा गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एलिमिनेट हो चुकी है। आइए जानते हैं कि मुंबई और बैंगलोर को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए क्या जरूरी है...
2 of 5
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान डुप्लेसिस और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
उससे पहले अंक तालिका पर एक नजर डालते हैं...गुजरात की टीम पहले स्थान पर ही रहकर प्लेऑफ खेलेगी, जबकि चेन्नई का दूसरा स्थान और लखनऊ का तीसरा स्थान पक्का है। मुंबई, बैंगलौर और राजस्थान के बीच चौथे स्थान के लिए जंग है। यानी चेपक में क्वालिफायर-वन गुजरात बनाम चेन्नई खेला जाएगा। वहीं, चेपक में ही लखनऊ और चौथी टीम के बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा।
1. मुंबई इंडियंस
3 of 5
रोहित शर्मा और अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के 13 मैचों में सात जीत और छह हार के साथ 14 अंक हैं। मुंबई के अंक तो ठीक-ठाक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट नेगेटिव पॉइंट है। मुंबई का नेट रन रेट -0.128 है। टीम को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो सबसे पहले वानखेड़े में होने वाले हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी। फिर यह मनाना होगा कि बैंगलोर गुजरात के खिलाफ अपना मुकाबला हार जाए। इस स्थिति में मुंबई की टीम डायरेक्ट क्वालिफाई कर जाएगी। MI का मैच पहले होना, उस स्थिति में मुंबई अगर हैदराबाद के खिलाफ 80 रन से ज्यादा रन से या फिर चेज करते हुए 11.5 ओवर में जीत हासिल करती है, तभी उसका नेट रन रेट पॉजिटिव हो पाएगा और बैंगलोर के मौजूदा नेट रन से बेहतर हो पाएगा। इसके बाद RCB का मैच है और अगर बैंगलोर की टीम गुजरात से दो-तीन रन से भी जीतती है तो मुंबई की टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी और आरसीबी क्वालिफाई कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
4 of 5
आरसीबी की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
बैंगलोर का मैच लीग राउंड का आखिरी मैच है। इस मैच पर न सिर्फ मुंबई बल्कि राजस्थान रॉयल्स की नजरें भी टिकी होंगी। बैंगलोर और गुजरात के बीच आरसीबी के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जाना है। इस मैच को बैंगलोर की टीम एक रन से भी जीतने में कामयाब हो पाती है तो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी और मुंबई-राजस्थान बाहर हो जाएंगे। हारने पर टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। बैंगलोर के फिलहाल 13 मैचों में सात और छह हार के साथ 14 अंक हैं। उसका नेट रन रेट +0.180 है। अगर बैंगलोर की टीम हारती है और मुंबई जीतने में कामयाब हो पाती है तो मुंबई आरसीबी-आरआर को पीछे छोड़ते हुए प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। बैंगलोर की टीम गुजरात से पांच या इससे ज्यादा रन से हार जाती है या फिर गुजरात की टीम 19.3 ओवर से पहले रन चेज कर लेती है और मुंबई भी हार जाती है, तो राजस्थान का नेट रन रेट बैंगलोर से बेहतर हो जाएगा। इस स्थिति में राजस्थान की टीम मुंबई-बैंगलोर को पीछे छोड़ते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेगी।
विज्ञापन
3. राजस्थान रॉयल्स
5 of 5
राजस्थान की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान ने लीग राउंड के अपने सभी मैच खेल लिए हैं। उसके 14 मैचों में सात और सात हार के साथ 14 अंक हैं। टीम का नेट रन रेट +0.148 है। राजस्थान को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे सबसे पहले ये मनाना होगा कि मुंबई और बैंगलोर दोनों अपने-अपने मुकाबले हार जाए। साथ ही यह भी मनाना होगा कि बैंगलोर पांच रन या इससे ज्यादा के अंतर से या फिर गुजरात 19.3 ओवर से पहले लक्ष्य हासिल कर ले। इससे बैंगलोर का नेट रन रेट राजस्थान से भी खराब हो जाएगा और संजू सैमसन की टीम 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।