फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित-कोहली को मिला जयसूर्या का साथ: पूर्व कप्तान ने विश्व कप में खेलने का किया समर्थन, बताया क्यों है जरूरी

Sun, 20 Sep 2026 06:51 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम (हरियाणा) Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 20 Sep 2026 06:51 PM IST
सार

सनथ जयसूर्या ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि दोनों दिग्गजों का अनुभव युवा खिलाड़ियों के लिए काफी उपयोगी होगा और टीम में युवा व अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन अच्छा है।

विज्ञापन
Sanath Jayasuriya Backs Rohit Sharma and Virat Kohli for 2027 ODI World Cup
जयसूर्या ने किया रोहित-विराट का समर्थन - फोटो : Amar Ujala Graphics

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने की उम्मीद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण होना फायदेमंद है। युवा खिलाड़ियों को रोहित और विराट जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है।



गुरुग्राम में कॉरपोरेट क्रिकेट विश्व कप के लॉन्च कार्यक्रम से इतर समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में जयसूर्या ने कहा कि टीम में वरिष्ठ खिलाड़ियों की मौजूदगी भविष्य के विश्व कप के लिए अच्छा मिश्रण तैयार करती है। उन्होंने कहा कि अनुभवी खिलाड़ियों से युवा क्रिकेटरों को काफी कुछ सीखने का मौका मिलता है। जयसूर्या के मुताबिक, भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ रोहित और विराट जैसे अनुभवी क्रिकेटरों का होना भविष्य के विश्व कप के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

Sanath Jayasuriya Backs Rohit Sharma and Virat Kohli for 2027 ODI World Cup
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : PTI

रोहित-विराट अब सिर्फ वनडे खेल रहे
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पिछले साल मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। दोनों ने भारत के 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। अब दोनों खिलाड़ी वनडे क्रिकेट तक सीमित हैं। वनडे क्रिकेट के कम होते मुकाबलों के बीच रोहित और विराट के 2027 विश्व कप में खेलने को लेकर चर्चा बनी हुई है। इसी सवाल पर जयसूर्या ने दोनों दिग्गजों के अनुभव को भारतीय टीम के लिए अहम बताया।

Sanath Jayasuriya Backs Rohit Sharma and Virat Kohli for 2027 ODI World Cup
रोहित शर्मा - फोटो : ANI

विश्व कप में रोहित का शानदार रिकॉर्ड

  • रोहित शर्मा 2015 से 2023 तक तीन वनडे विश्व कप में भारत का हिस्सा रहे हैं।
  • 2019 विश्व कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ मैचों में 648 रन बनाए थे।
  • इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक और एक अर्धशतक निकला था।
  • विश्व कप में रोहित ने अब तक 28 मैचों में 1,575 रन बनाए हैं। उनका औसत 60.57 का रहा है और उनके नाम सात शतक व छह अर्धशतक हैं।
  • वनडे क्रिकेट में भी रोहित भारत के प्रमुख रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं।
  • उन्होंने 288 मैचों की 280 पारियों में 11,895 रन बनाए हैं। उनके नाम 34 शतक और 62 अर्धशतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanath Jayasuriya Backs Rohit Sharma and Virat Kohli for 2027 ODI World Cup
विराट कोहली - फोटो : PTI
विराट कोहली का भी दमदार रिकॉर्ड
विराट कोहली विश्व कप इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 37 मैचों में 1,795 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 59.83 रहा है और उन्होंने पांच शतक व 12 अर्धशतक लगाए हैं। वनडे में विराट ने 314 मैचों की 302 पारियों में 14,941 रन बनाए हैं। उनका औसत 58.59 है। उनके नाम 54 शतक और 79 अर्धशतक दर्ज हैं।

सफल रन चेज में भी विराट का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 111 मैचों की 105 पारियों में 6,235 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 89.07 रहा है और उन्होंने 24 शतक व 29 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
Sanath Jayasuriya Backs Rohit Sharma and Virat Kohli for 2027 ODI World Cup
गौतम गंभीर-रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ANI
2026 में भी वनडे में दोनों का प्रदर्शन
इस साल वनडे क्रिकेट में विराट ने छह पारियों में 384 रन बनाए हैं। उनका औसत 64 और स्ट्राइक रेट 106 से ज्यादा रहा है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं।

वहीं, रोहित ने नौ पारियों में 379 रन बनाए हैं। उनका औसत 42.11 और स्ट्राइक रेट 99 से ज्यादा रहा है। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में उनका सर्वोच्च स्कोर 138 रन रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed