{"_id":"624d173a81b21553a3298372","slug":"ipl-2022-rcb-vs-rr-match-13-highlights-hindi-dhanshree-dance-and-virat-fans-sad-on-run-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RCB vs RR Photo Story: चहल ने विकेट लिया तो खुशी से नाचने लगीं धनश्री, विराट के रन आउट होने पर निराश हुए फैंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs RR Photo Story: चहल ने विकेट लिया तो खुशी से नाचने लगीं धनश्री, विराट के रन आउट होने पर निराश हुए फैंस
Wed, 06 Apr 2022 10:07 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:07 AM IST
सार
बैंगलोर के खिलाफ राजस्थान की टीम को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, हार के बावजूद राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का 13वां मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मैच में बैंगलोर की टीम ने चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस सीजन यह राजस्थान की पहली हार थी। हालांकि, हार के बावजूद संजू सैमसन की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं बैंगलोर की टीम तीन में से दो मैच जीतकर छठे स्थान पर आ चुकी है। इस मैच में राजस्थान को लगातार तीसरी बार पहले बल्लेबाजी करने पड़ी और इस टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। जोस बटलर ने 70 देवदत्त पडीक्कल ने 37 और हेटमेयर ने 42 रन की पारी खेली।
युजवेन्द्र चहल और धनश्री
- फोटो : IPL/BCCI
युजवेन्द्र चहल की पत्नी धनश्री अधिकतर मैचों में उनको सपोर्ट करने पहुंचती हैं। इस मैच में भी वो अपने पति चहल और उनकी टीम राजस्थान को सपोर्ट कर रही थीं। इसी वजह से उन्होंने गुलाबी रंग के कपड़े भी पहने थे। यह मैच आरसीबी के खिलाफ था और धनश्री भी पहले आरसीबी की समर्थक रही हैं। ऐसे में उनके लिए भी बैंगलोर के खिलाफ राजस्थान का सपोर्ट करना आसान नहीं था।
धनश्री
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के खिलाफ चहल ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर दो अहम विकेट लिए। चहल के विकेट लेते ही धनश्री खुशी से नाचने लगीं। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चहल के दोनों विकेट लेने पर धनश्री ने दिल खोलकर जश्न मनाया।
Biwi Ho To Aisi 😍😍😍
— Amit 🥳 (@AmitMovieHolic) April 6, 2022
Dhanashree’s reaction when Yuvi bowls out Willey 😁 #IPL2022 pic.twitter.com/51YLwAXAHP
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
युजवेन्द्र चहल ने कमाल की गेंदबाजी करने के अलावा फील्डिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया और विराट कोहली को पवेलियन भेजा। उन्होंने विराट को रन आउट कर दिया। कोहली इस मैच में सिर्फ पांच रन बना सके। चहल लंबे समय तक आरसीबी की टीम का हिस्सा रहे हैं और विराट के साथ उनकी दोस्ती बहुत गहरी है। ऐसे में विराट को रन आउट करने पर चहल काफी चर्चा में रहे।
विज्ञापन
विराट कोहली के रन आउट होने पर निराश फैंस
- फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली के फैंस बड़ी संख्या में अपने पसंदीदा खिलाड़ी को सपोर्ट करने पहुंचे थे। उन्हें उम्मीद थी कि कोहली इस मैच में बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विराट सिर्फ पांच रन बनाकर रन आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद फैंस निराश हो गए।
RCB fans after seeing Chahal dismissing Kohli 💔💔💔#ViratKohli #chahal #RCBvsRR pic.twitter.com/1aZSEEMeIy
— HypeR... (@_Hyper_07_) April 5, 2022