आईपीएल 2022 में शानदार शुरुआत करने वाली गुजरात की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इन दोनों टीमों के बीच हुई भिड़ंत में मुंबई ने पांच रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई के लिए सब कुछ ठीक रहा। पहले रोहित और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत की फिर टिम डेविड ने बेहतरीन अंदाज में मैच खत्म किया। दूसरी पारी में गेंदबाजों ने भी खराब शुरुआत से वापसी की और अपनी टीम को मैच जिता दिया।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी यह मैच देखने पहुंचे थे। वो मुंबई को सपोर्ट कर रहे थे। इस मैच में मुंबई की टीम ने शानदार जीत हासिल की और वो बेहद खुश हुए। वहीं, जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन अपने पति के खराब प्रदर्शन से निराश नजर आईं। यहां हम मैच की रोमांचक तस्वीरें दिखा रहे हैं।
2 of 10
रणवीर सिंह
- फोटो : IPL/BCCI
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी यह मैच देखने पहुंचे थे। वो मुंबई इंडियंस को सपोर्ट कर रहे थे और अपनी टीम की जीत पर बेहद खुश हुए। रणवीर खेलों के प्रति काफी लगाव रखते हैं और उन्हें अक्सर फुटबॉल या क्रिकेट के मैच देखते पाया जाता है।
3 of 10
साई सुदर्शन हिट विकेट हुए
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई के खिलाफ मैच में गुजरात के बल्लेबाज साईं सुदर्शन हिट विकेट हो गए। वो आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बने जो हिट विकेट हुए। कायरन पोलार्ड के ओवर में सुदर्शन क्रीज के एकदम पीछे चले गए और शॉट खेलने के दौरान उनका बल्ला स्टंप पर जा लगा।
4 of 10
संजना गणेशन
- फोटो : IPL/BCCI
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए यह मैच कुछ खास नहीं रहा। साहा और गिल की जोड़ी ने उनकी जमकर पिटाई की। उन्होंने अपने चार ओवर में 48 रन खर्चे। उनकी पत्नी यह प्रदर्शन देखकर बहुत निराश हुईं और चिंतित नजर आईं।
5 of 10
राशिद ने रोहित को पवेलियन भेजा
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई की अच्छी शुरुआत के बाद राशिद खान ने गुजरात को पहली सफलता दिलाई। रोहित उनकी गेंद पर स्वीप शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ। इसके साथ ही रोहित को पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने 28 गेंद में 43 रन बनाए।