{"_id":"6af672384d0c59fa2d052198","slug":"pat-cummins-breaks-silence-on-viral-video-with-wife-becky-hits-back-at-usman-khawaja-over-sandpapergate-claim-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कमिंस ने तोड़ी चुप्पी: बताया- क्यों गुस्से में थीं पत्नी बेकी! सैंडपेपर विवाद और ख्वाजा के दावों पर क्या बोले?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
कमिंस ने तोड़ी चुप्पी: बताया- क्यों गुस्से में थीं पत्नी बेकी! सैंडपेपर विवाद और ख्वाजा के दावों पर क्या बोले?
Fri, 13 Nov 2026 07:43 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 13 Nov 2026 07:43 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पत्नी बेकी के साथ वायरल वीडियो और उस्मान ख्वाजा के सैंडपेपर विवाद से जुड़े दावों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि बेकी उनसे नहीं, बल्कि ख्वाजा की बातों से नाराज थीं। कमिंस ने ख्वाजा के आरोपों को गैरजिम्मेदाराना भी बताया।
विज्ञापन
पत्नी बेकी के साथ कमिंस
- फोटो : Twitter
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस एक बार फिर 2018 के सैंडपेपर विवाद को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा (सब्र) में किए गए खुलासे और कमिंस का अपनी पत्नी बेकी के साथ वायरल हुआ वीडियो है। कमिंस ने शुक्रवार को सिडनी में करीब एक घंटे तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया कि वायरल वीडियो में वह और उनकी पत्नी किसी बात पर बहस नहीं कर रहे थे। बेकी उनसे नहीं, बल्कि उस्मान ख्वाजा की बातों से नाराज थीं।
विज्ञापन
कमिंस ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें मीडिया के सामने अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करने और सैंडपेपर विवाद से जुड़ी पूरी बात ईमानदारी से रखने की सलाह दी थी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने ख्वाजा के दावों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें गैरजिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा कि साढ़े आठ साल पुराने मामले को इस तरह दोबारा उठाने से उन लोगों और उनके परिवारों पर असर पड़ता है, जो पहले ही उस घटना से गुजर चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कमिंस और बेकी के बीच लड़ाई
- फोटो : Twitter
पत्नी बेकी के साथ वायरल वीडियो पर क्या बोले कमिंस?
पैट कमिंस और उनकी पत्नी बेकी का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसमें दोनों सिडनी स्थित अपने घर के बाहर किसी बात पर गंभीर चर्चा करते और कुछ नाराज नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर इसे दोनों के बीच बहस के रूप में पेश किया गया। हालांकि, कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस तरह की अटकलों को खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा, 'यह आधा बहुत मजाकिया है। बेकी अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करती हैं। लेकिन आधा हिस्सा पूरी तरह बेतुका है। हम यहां साढ़े आठ साल पहले निपटाए जा चुके मामले पर बात कर रहे हैं। अब मैं अपनी बेटी को घर के सामने टहला रहा हूं, उसने डायपर पहना हुआ है और कैमरे मेरा और मेरे परिवार का पीछा कर रहे हैं। मेरे लिए यह थोड़ा बेतुका है।'
कमिंस ने आगे स्पष्ट किया कि वीडियो में उनकी पत्नी उनसे नाराज नहीं थीं। उनकी नाराजगी उस्मान ख्वाजा के बयान को लेकर थी। उन्होंने कहा, 'जब इस विषय पर बात हो ही रही है और हमें यह थोड़ा मजाकिया भी लगा, तो बता दूं कि हमारे बीच कोई बहस नहीं हो रही थी। बेकी बहुत नाराज थीं, वह अपनी बात काफी भावुक होकर रख रही थीं और उस्मान से बेहद असंतुष्ट थीं।'

कमिंस और बेकी
- फोटो : Twitter
'अपनी भावनाएं दिखाओ', बेकी ने कमिंस को दी थी यह सलाह
कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पत्नी बेकी की प्रतिक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बेकी चाहती थीं कि वह इस विवाद पर मीडिया के सामने अपनी बात खुलकर रखें। उनके मुताबिक, इस पूरे प्रकरण से कई लोग अब भी आहत हैं और इसलिए इस मामले में चुप रहने के बजाय ईमानदारी से अपनी बात रखनी चाहिए।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया, 'उन्होंने मुझसे सिर्फ इतना कहा कि अपनी भावनाएं दिखाओ। बहुत से लोग हैं जो अब भी आहत हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि ईमानदार रहो और पूरी जानकारी बताओ। मैं उस दौरे से पहले से बेकी के साथ हूं। वह उस समय भी मेरे साथ थीं।' कमिंस के इस बयान से साफ है कि उनकी पत्नी भी 2018 के विवाद और उससे जुड़े हालिया बयानों को लेकर सहज नहीं हैं। वह चाहती थीं कि कमिंस इस बार अपनी बात मजबूती से रखें और उन लोगों की भावनाओं को भी सामने लाएं, जो इस घटना से प्रभावित हुए थे।

वॉर्नर-ख्वाजा और ख्वाजा की किताब सब्र
- फोटो : IANS
उस्मान ख्वाजा की किताब से फिर क्यों उठा सैंडपेपर विवाद?
इस पूरे विवाद की शुरुआत उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा 'Sabr' से हुई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अपनी किताब में 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुए बॉल टेम्परिंग विवाद को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने यह सवाल किया कि टीम के खिलाड़ियों को गेंद से छेड़छाड़ के लिए सैंडपेपर के इस्तेमाल के बारे में कितनी जानकारी थी।
ख्वाजा की बातों से यह संकेत मिला कि इस घटना की जिम्मेदारी केवल उन तीन खिलाड़ियों तक सीमित नहीं थी, जिन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सजा दी थी। इसी दावे पर कमिंस ने आपत्ति जताई है। दरअसल, मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान कैमरन बेनक्रॉफ्ट को टेलीविजन कैमरों ने गेंद पर सैंडपेपर का इस्तेमाल करते हुए पकड़ लिया था।
इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मामले की जांच की थी। जांच के परिणामस्वरूप तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट पर लंबे समय के लिए प्रतिबंध लगाया गया था। पैट कमिंस भी उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। हालांकि, वह लगातार इस बात से इनकार करते रहे हैं कि उन्हें गेंद पर सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी थी।

कमिंस और स्मिथ
- फोटो : IANS
'हम सभी को पता था', इस दावे पर भड़के कमिंस
कमिंस की सबसे बड़ी आपत्ति ख्वाजा के उस दावे पर है, जिसमें टीम के सभी खिलाड़ियों को सैंडपेपर के इस्तेमाल की जानकारी होने की बात कही गई थी। उन्होंने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया। कमिंस ने कहा, 'जब वह कहते हैं कि हम सभी को पता था, अगर उनका मतलब यह है कि हम सभी को पता था कि सैंडपेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो मुझे पूरा यकीन है कि यह 100 प्रतिशत गलत है।'
कमिंस ने यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि ख्वाजा ने इतने पुराने मामले को इस तरह दोबारा उठाने का फैसला क्यों किया। हालांकि, उन्होंने यह संभावना भी जताई कि ख्वाजा के मन में उस घटना को लेकर कुछ बातें अब भी रह गई होंगी और शायद वह उस समय इससे पूरी तरह उबर नहीं पाए थे। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि यह बात काफी समय से उनके मन में चल रही थी। इस घटना को साढ़े आठ साल हो चुके हैं। मैं समझ सकता हूं। शायद यह उस्मान के लिए अपनी बात रखने का मौका है और वह उस समय वास्तव में इससे उबर नहीं पाए थे।'

हेजलवुड और कमिंस
- फोटो : IANS
'यह सिर्फ खिलाड़ियों का नहीं, उनके परिवारों का भी मामला है'
कमिंस ने ख्वाजा के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह के विवाद का असर केवल मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहता। उनके परिवार भी इससे प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि 2018 की घटना ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों के लिए बेहद मुश्किल और मानसिक रूप से परेशान करने वाली थी।
उन्होंने कहा, 'लेकिन यह लोगों की असल जिंदगी का मामला है और बेहद गंभीर है। इसका असर सिर्फ लोगों पर नहीं, उनके परिवारों पर भी पड़ता है। शायद इस समय मैं उन लोगों में सबसे कम प्रभावित लोगों में से हूं, लेकिन आठ साल पहले यह उन खिलाड़ियों के लिए बेहद दर्दनाक था। यह हम सभी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और प्रशंसकों के लिए भी मुश्किल समय था।'

उस्मान ख्वाजा
- फोटो : Reuters
कमिंस ने ख्वाजा के साथ अपने पुराने रिश्ते का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि न्यू साउथ वेल्स और ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपने करियर के दौरान ख्वाजा लंबे समय तक उनके साथ रहे हैं। दोनों के बीच दोस्ती भी रही है। यही वजह है कि ख्वाजा की किताब में कही गई बातें उन्हें और ज्यादा निराश करती हैं।
कमिंस ने कहा, 'मैंने 15 साल तक क्रिकेट खेला है। न्यू साउथ वेल्स के लिए मेरा डेब्यू हो या ऑस्ट्रेलिया के लिए, उस्मान हमेशा मेरे साथ रहे। उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ अच्छा किया है और वह मेरे दोस्त हैं।' हालांकि, उन्होंने ख्वाजा के बयान के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा, 'इस तरह इतनी लापरवाही और सहजता से इस मामले को सामने लाना गैरजिम्मेदाराना है।'

वॉर्नर, स्मिथ, ख्वाजा और बैनक्रॉफ्ट
- फोटो : Twitter
पहले भी देना पड़ा था जवाब, अब मामले को खत्म करना चाहते हैं कमिंस
कमिंस ने साफ किया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मामले में पहले भी कई बार अपना पक्ष रख चुकी है। 2018 में हुई जांच के दौरान खिलाड़ियों ने जो कुछ भी उन्हें पता था, वह सब बताया था। इसके बाद 2021 में भी उन्हें इस मामले पर अपना बचाव करना पड़ा था। अब ख्वाजा की किताब के कारण यह विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
कमिंस ने कहा, 'हम इस मामले पर हमेशा एक जैसे रहे हैं। हमने उस समय इस पूरे मामले से निपटा था और जांच के दौरान जो कुछ भी हमें पता था, वह सब बताया था। 2021 में हमें अपना बचाव करना पड़ा और अब एक बार फिर हमें ऐसा करना पड़ रहा है।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर हर बार कोई नई किताब या नया विचार सामने आने पर हमें इस मामले पर सफाई देनी पड़े, तो यह काफी बेतुका है।'

गेंद से छेड़छाड़ करते बैनक्रॉफ्ट
- फोटो : Twitter
करीब एक घंटे तक चली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कमिंस ने इस विषय पर कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से किसी व्यक्ति को वहां मौजूद होना चाहिए था। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि सार्वजनिक रूप से इस मामले पर अपनी बात रखने का यह उनका एकमात्र मौका होगा।
कमिंस की इस प्रतिक्रिया से साफ है कि वह 2018 के सैंडपेपर विवाद को दोबारा चर्चा में लाने के पक्ष में नहीं हैं। वहीं, उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा में किए गए दावों ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के पुराने विवाद को फिर से हवा दे दी है। अब देखना होगा कि ख्वाजा इस पूरे मामले पर कमिंस के जवाब के बाद क्या प्रतिक्रिया देते हैं।