फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: बटलर-पडिक्कल में से कौन होगा राजस्थान का ओपनर, पंजाब में बेयरस्टो कहां बल्लेबाजी करेंगे? जानें पांच बड़े सवालों के जवाब

Mon, 21 Mar 2022 08:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Mar 2022 08:11 AM IST
सार

लिविंगस्टोन ने तीसरे नंबर पर 18 बार बल्लेबाजी की है और 33.06 की औसत और 144.18 के स्ट्राइक रेट से 496 रन बनाए हैं। इसमें पांच अर्धशतक शामिल है। ऐसे में बेयरस्टो को चौथे नंबर पर भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
IPL 2022 five teams big questions; Will Wade open for Gujarat Titans and Jos Buttler for Rajasthan Royals? Where will Pooran bat? what back up for Lucknow Super Giants
आईपीएल 2022 - फोटो : twitter @ ipl
आईपीएल 2022 शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच से 15वें सीजन की शुरुआत होगी। इससे पहले कई फ्रेंचाइजी चोट, अंतरराष्ट्रीय मैचों के कारण खिलाड़ियों की उपलब्धता और बैटिंग पोजिशन समेत कई मामलों को सुलझाने में जुटी हैं।


हर टीम ऐसी किसी न किसी परेशानी से जूझ रही है। हमने आपको चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स समेत पांच टीमों की समस्याएं और उनके जवाब के बारे में बताया था। आज हम आपको बाकी बची पांच टीमों की परेशानियां और उनके जवाब बताएंगे।

दीपक चाहर के बिना क्या करेगी चेन्नई और मुंबई के चार विदेशी खिलाड़ी कौन होंगे? जानें पांच बड़े सवालों के जवाब
IPL 2022 five teams big questions; Will Wade open for Gujarat Titans and Jos Buttler for Rajasthan Royals? Where will Pooran bat? what back up for Lucknow Super Giants
बटलर और यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर किस पोजिशन पर करेंगे बल्लेबाजी? सातवें नंबर पर किसे मौका देगा टीम मैनेजमेंट?

पिछले आईपीएल में जोस बटलर ने सिर्फ पहले फेज में हिस्सा लिया था, लेकिन तब वे टीम के लीड स्कोरर रहे थे। बटलर ने पहले फेज के बाद 153 के स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए थे। दूसरे फेज में अंतरराष्ट्रीय कमिटमेंट की वजह से बटलर भारत नहीं आए थे। बटलर ने पिछले सीजन अपना आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था और 124 रन बनाए थे।

पहले फेज में राजस्थान के सात में से छह मैचों में बटलर ने ओपनिंग की थी। हालांकि, अब देवदत्त पडिक्कल के आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बटलर ओपनिंग करेंगे? अगर बटलर ओपनिंग करते हैं तो पडिक्कल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी होगी। ऐसे में चौथे नंबर पर संजू सैमसन बल्लेबाजी करेंगे।

Watch: Birthday Boy Devdutt Padikkal Wishes MS Dhoni A Happy Birthday  Before The Cake-Cutting Ceremony
देवदत्त पडिक्कल

बटलर के ओपनिंग उतरने से लेफ्ट-राइट बैटिंग कॉम्बिनेशन भी बना रहेगा, क्योंकि उनके साथ युवा यशस्वी जायसवाल मैदान पर उतरेंगे। पडिक्कल के उतरने से दो बाएं हाथ के बल्लेबाज मैदान पर होंगे। ऐसे में बटलर तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। इससे राजस्थान का मध्यक्रम मजबूत हो जाएगा। टीम में शिमरोन हेटमायर भी शामिल हैं। 

आठवें से 11वें नंबर तक रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा खेलेंगे। ऐसे में सातवें नंबर पर एक ऑलराउंडर को मौका मिलना चाहिए, जो कि राजस्थान का चौथा विदेशी खिलाड़ी भी होगा। जेम्स नीशम और नाथन कूल्टर नाइल के बीच इस पोजिशन के लिए जंग होगी। कूल्टर नाइल 132 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने के साथ-साथ 140 प्लस की स्पीड से गेंदबाजी भी करते हैं।

IPL 2022 five teams big questions; Will Wade open for Gujarat Titans and Jos Buttler for Rajasthan Royals? Where will Pooran bat? what back up for Lucknow Super Giants
बेयरस्टो और लिविंगस्टोन - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो ओपनिंग करेंगे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे? 

पंजाब किंग्स के टॉप बल्लेबाज शानदार हैं। इनमें शिखर धवन, कप्तान मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन और शाहरुख खान शामिल हैं। टीम के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि बेयरस्टो को क्या रोल दिया जाएगा। क्या वह लिविंगस्टोन के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे?

यह संभव है क्योंकि लिविंगस्टोन इंग्लैंड के लिए भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, जब बटलर और जेसन रॉय इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करते हैं। लिविंगस्टोन ने तीसरे नंबर पर 18 बार बल्लेबाजी की है और 33.06 की औसत और 144.18 के स्ट्राइक रेट से 496 रन बनाए हैं। इसमें पांच अर्धशतक शामिल है।

Shahrukh Khan reacts after falling for 47 | Photo | Global |  ESPNcricinfo.com
शाहरुख खान

बेयरस्टो और लिविंगस्टोन दोनों का पिछले दो साल में स्पिन के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड है। दोनों स्पिन पर करीब 140 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। लिविंगस्टोन का चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 140 प्लस का स्ट्राइक रेट है, लेकिन औसत 20 से कम हो जाता है।

अगर बेयरस्टो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं तो टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी खुलकर अपने शॉट लगा सकेंगे। इसके साथ ही बेयरस्टो अपने अनुभव से लोअर मिडिल ऑर्डर जैसे कि शाहरुख खान और ओडियन स्मिथ को भी गाइड कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2022 five teams big questions; Will Wade open for Gujarat Titans and Jos Buttler for Rajasthan Royals? Where will Pooran bat? what back up for Lucknow Super Giants
मैथ्यू वेड - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल के साथ कौन करेगा ओपनिंग? 

जेसन रॉय के सीजन से नाम वापस लेने से गुजरात को शुभमन गिल का ओपनिंग पार्टनर ढूंढ़ना पड़ेगा। गुजरात ने रॉय की जगह अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज को टीम में शामिल किया है। हालांकि, वह एक रिजर्व ओपनर के तौर पर टीम में बने रहेंगे। टाइटंस का बेस्ट ऑप्शन यह है कि वो ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को ओपनिंग भेजें।

इससे लेफ्ट राइट कॉम्बिनेशन भी बना रहेगा। साथ ही वेड अपने अनुभव से गिल को गाइड भी कर सकेंगे। 2019 आईपीएल के बाद से वेड ने बतौर ओपनर टी-20 में 156.14 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। यह इस टाइमलाइन में कम से कम 30 पारियां खेलने वालों में चौथा सबसे ज्यादा है। आईपीएल में वेड ने आज तक सिर्फ तीन ही मैच खेला है।

IPL 2022: Gujarat Titans captain Hardik Pandya makes BIG statement, says  'we're not here to prove anything' - WATCH | Cricket News | Zee News

यह उन्होंने 2011 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से खेला था। हालांकि, वेड के पास काफी अनुभव है और वह गुजरात के लिए मैच विनर भी साबित हो सकते हैं। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ वेड ने मैच फिनिशर का रोल बखूबी निभाया था।

वेड के टॉप में खेलने से गुजरात के पास ऋद्धिमान साहा को तीसरे नंबर पर भेजने का ऑप्शन होगा। विजय शंकर तीसरे नंबर पर खेलने के एक और ऑप्शन हैं। कप्तान हार्दिक भी किसी मैच में सभी को चौंकाते हुए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन
IPL 2022 five teams big questions; Will Wade open for Gujarat Titans and Jos Buttler for Rajasthan Royals? Where will Pooran bat? what back up for Lucknow Super Giants
डिकॉक और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्या टीम मैनेजमेंट के पास हर खिलाड़ी का बैक अप मौजूद है?

इस साल का मेगा ऑक्शन अगर किसी टीम के लिए सबसे अच्छा रहा तो वह है लखनऊ सुपर जाएंट्स। टीम ने कई शानदार खिलाड़ी खरीदे। इसमें क्रुणाल पांड्या, आवेश खान और रवि बिश्नोई शामिल है। हालांकि, टीम ने सिर्फ सात विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा और किसी के चोटिल होने पर बैकअप में ज्यादा खिलाड़ी मौजूद नहीं हैं।

टीम 15वें सीजन में अपने पहले तीन मैच मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर जैसे अहम खिलाड़ियों के बिना खेलेगी, जो अंतरराष्ट्रीय मैचों में व्यस्त हैं। मार्क वुड का चोटिल होकर बाहर होना भी टीम के लिए झटका है। आईपीएल के शुरुआती मैचों से सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ी टीम से जुड़ेंगे। इसमें क्विंटन डिकॉक, दुष्मंथ चमीरा और एविन लुईस शामिल हैं।

The outstanding Evin Lewis | CricketSoccer
एविन लुईस और जेसन होल्डर

कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, ऐसे में लुईस का टॉप में खेलना नामुमकिन है। टीम में प्लेइंग-11 तो मजबूत है, लेकिन लाइक फॉर लाइक रिप्लेसमेंट के नहीं होने से लखनऊ को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed