आईपीएल शुरू होने में बस चंद दिन बाकी हैं। सभी क्रिकेट फैन्स इंडियन प्रीमियर लीग के 14 सत्र का इंतजार बेसब्री से है। आईपीएल 2021 की शुरूआत 9 अप्रैल से होगी। दुनिया की सबसे मशहूर इस क्रिकेट लीग में हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आईपीएल में वे कौन सी टीमें हैं जिनके बीच खेले जाने वाले मैच क्रिकेट फैंस की सांसें धाम देते हैं।
IPL 2021: आईपीएल इतिहास की धांसू टीमें, जिनके मुकाबले थाम देती हैं क्रिकेट फैंस की सांसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल की सबसे कट्टर प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें है। इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच हमेशा रोमांचक होते है। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में अब तक इस टीम को पांच बार खिताब जिता चुके हैं। एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी किसी से कम नहीं है। साल 2020 को अगर छोड़ दिया जाए तो सीएसके की टीम हर बार आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही है। चेन्नई की टीम को आईपीएल की सबसे कंसिस्टेंट टीम माना जाता है। धोनी अपनी कप्तानी में सीएसके को अब तक तीन बार चैेंपियन बना चुके हैं। इस बार भी दोनों टीमों के बीच मैदान पर जबरदस्त जंग देखने को मिलेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दक्षिण भारत की दो जबरदस्त टीमें हैं। राजनीतिक पटल पर भी तमिलनाडु और कर्नाटक का हमेशा छत्तीस का आंकड़ा रहता है। आईपीएल में जब इनके बीच मुकाबला होता है तो दोनों टीमें एक-एक रन के लिए संघर्ष करती हैं। वहीं एमएस धोनी और विराट कोहली दो ऐसे कप्तान हैं जिनके करोड़ों में समर्थक हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए आईपीएल मैचों में सीएसके ने आरसीबी के मुकाबले ज्यादा मैच जीते हैं। साल 2012 में सीएसके ने रॉयल चैंलैंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 206 रनों का टारगेट चेज किया था। इस मैच में एल्बी मोर्कल ने विराट कोहली को एक ओवर में 28 रन बनाए थे। आगामी आईपीएल 2021 में इन दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीम में तूफानी बल्लेबाजों की भरमार है। इन दोनों टीमों के बीच जब मैच होता है तो दर्शकों को छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। इनमें अक्सर इस बात को लेकर जंग होती है कि कौन कितने छक्के मारेगा। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास जहां रसेल हैं वहीं मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड हैं। साल 2019 में दोनों टीमों के बीच एक शानदार मैच देखने को मिला था। इस मैच में केकेआर ने 2 विकेट पर 232 रन बनाए थे। रसेल ने 40 गेंदों पर 80 रन बनाकर मुंबई के गेंदबाजों का हवा निकाल दी। मुंबई की तरफ से हार्दिक पांड्या ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 34 गेंदों पर 91 रन बनाए लेकिन वह मैच नहीं जिताने में नाकाम रहे थे।
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच भी हमेशा जंग देखने को मिली है। आईपीएल के पहले सत्र में ब्रैंडन मैक्कुलम ने आरसीबी के खिलाफ 158 रनों की पारी खेली थी। जहां केकेआर आईपीएल की तीसरी सबसे सफल टीम है वहीं आरसीबी को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। दोनों टीमों के बीच अगर अब तक खेले गए आईपीएल मैचों की बात की जाए तो केकेआर का पलड़ा भारी है। आईपीएल 2021 में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।