फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माइलेज बढ़ाने के 10 जरूरी टिप्स: ड्राइविंग के दौरान ऐसे बचाएं फ्यूल और पैसे

Mon, 05 Apr 2021 12:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 05 Apr 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
how to increase mileage how to save fuel in hindi how to increase car mileage how to increase vehicle mileage
car mileage - फोटो : For Representation Only
पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के आसपास है। रिपोर्ट के मुताबिक ईंधन की कीमतें कम होनें की संभावना नहीं है। तेल की कीमत बढ़ने से वाहन चलाने का खर्च बढ़ गया है। जानिए ड्राइविंग के दौरान ऐसे उपाय, जिन्हें अपनाकर वाहन का माइलेज बढ़ाते हुए ईंधन की बचत की जा सकती है। और इस तरह पैसों की बचत हो सकेगी। जानिए माइलेज बढ़ाने के कुछ जरूरी टिप्स। 
how to increase mileage how to save fuel in hindi how to increase car mileage how to increase vehicle mileage
car on highway - फोटो : For Representation Only
वाहन की स्पीड पर रखें ध्यान
गाड़ी की माइलेज को बेहतर बनाने के लिए वाहन को एक निरंतर रफ्तार में चलाना, अकसर एक महत्वपूर्ण तरीका माना जाता है। गाड़ी की रफ्तार को अचानक बढ़ा देना या अचानक ब्रेक लगाना माइलेज कम करने की वजहें साबित हो सकती हैं। गाड़ी की स्पीड को स्थिर बनाए रखने से इन कारकों को साधा जा सकता है। इससे यह भी सुनिश्चित हो जाता है कि चालक को ड्राइविंग के दौरान अकसर गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। 
how to increase mileage how to save fuel in hindi how to increase car mileage how to increase vehicle mileage
car gear - फोटो : For Representation Only
गियर बदलने की टाइमिंग है अहम
मैनुअल ट्रांसमिशन वाली गाड़ियों में, रेकमेंड की गई स्पीड पर ही गियर बदलना जरूरी है। आजकल ज्यादातर नई कारों में ड्राइवर के डिस्प्ले पर यह बताया जाता है कि कितनी स्पीड पर गियर बढ़ा देना चाहिए या कम देना की जरूरत है। लेकिन पुराने वाहनों के भी कुछ इस तरह से चलाना चाहिए कि उनके इंजन अनावश्यक आवाज न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to increase mileage how to save fuel in hindi how to increase car mileage how to increase vehicle mileage
ट्रैफिक लाइट
ट्रैफिक सिग्नल पर इंजन स्विच ऑफ करें
ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट हो जाने पर भी कई लोग अपनी गाड़ी का इंजन बंद नहीं करते हैं। लेकिन अगर ट्रैफिक सिग्नल 30 सेकंड से ज्यादा का है तो इंजन को बंद कर देना ही समझदारी भरा काम होगा। अध्ययनों से पता चलता है कि ट्रैफिक सिग्नल पर एक घंटे तक इंजन चालू रखने से करीब 150 रुपये का ईंधन जल जाता है। सिग्नल पर वाहन का इंजन बंद कर दे से तेल भी बचेगा और प्रदूषण भी नहीं होगा। 
विज्ञापन
how to increase mileage how to save fuel in hindi how to increase car mileage how to increase vehicle mileage
car tyre pressure - फोटो : For Representation Only
टायर प्रेशर संतुलित रखें
चालक को वाहन चलाते समय ध्यान देने चाहिए कि उनके वाहन का टायर प्रेशर हमेशा मैन्युफैक्चरर गाइड के मुताबिक रहे। ऐसे में यह अच्छा होगा कि कही भी गाड़ी को लेकर निकलने से पहले हवा चेक करा लें। नहीं तो कम से कम हफ्ते में एक बार टायर के एयर प्रेशर की जांच कराना हमेशा फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि कम हवा होने पर वाहन के इंजन पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है और माइलेज कम हो जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed