ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2020 में अपने कमजोर प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में रहे थे। लेकिन इस बार वह नीलामी में मिली बड़ी रकम को लेकर चर्चा में हैं। पंजाब किंग्स (पहले किंग्स XI पंजाब) की तरफ से रिलीज किए जाने के बाद उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने साथ जोड़ा। मैक्सवेल के लिए नीलामी में दो टीमों ने दिलचस्पी दिखाई लेकिन अंत में विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी ने उन्हें 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा। कमजोर प्रदर्शन के बावजूद इतनी बड़ी रकम में आरसीबी द्वारा चुने जाने पर है किसी ने हैरानी जताई। लेकिन खुद मैक्सवेल को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा।
आईपीएल 2021: आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा तो हैरान नहीं थे मैक्सवेल, बताई वजह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 08 Apr 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन