Hyundai Alcazar: दक्षिण कोरिया की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) ने अपनी लेटेस्ट एसयूवी Alcazar (अलकाजार) की तस्वीरें और डिटेल्स आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। अलकाजार कंपनी के भारत के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में Tucson (ट्यूशॉन), Creta (क्रेटा) और Venue (वेन्यू) के साथ शामिल हो गई है। ह्यूंदै इंडिया प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में Hyundai Alcazar को जो अन्य सभी एसयूवी से अलग करती है वह यह है कि इस कार के साथ कंपनी ने भारत मे तीन पंक्ति (3-रो) सेगमेंट में एंट्री की है।
दो इंजन ऑप्शन
2 of 6
Hyundai Alcazar
- फोटो : Hyundai
Hyundai Alcazar भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी अपनी नई कार के साथ कामयाबी की उसी बुलंदी को छूना चाहती है, जो उसने क्रेटा एसयूवी के जरिए हासिल किया है। क्रेटा पर आधारित, अलकाजार को दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इनमें पहला है तीसरा पीढ़ी की Nu 2-लीटर पेट्रोल इंजन और दूसरा U2 1.5-लीटर डीजल इंजन। इनमें पेट्रोल इंजन 159 PS और 191 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 115 PS और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
मिलेगा ज्यादा माइलेज
3 of 6
Hyundai Alcazar Design Sketch
- फोटो : Hyundai
दोनों की इंजन के साथ या तो 6-स्पीड मैनुअल या फिर 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। ह्यूंदै का दावा है कि 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट, खास तौर पर, सुपर फ्लैट टॉर्क कनवर्टर के कारण बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज देगी। क्योंकि यह एक्सीलरेशन के दौरान होने वाले फ्यूल के नुकसान को कम करती है।
ड्राइविंग मोड्स और फीचर्स
4 of 6
Hyundai Alcazar Design Sketch
- फोटो : Hyundai
Hyundai Alcazar की सबसे बड़ी ताकत, एससूवी की राइड कंफर्ट और मिलने वाली फीचर्स हो सकती हैं। ह्यूंदै का कहना है कि फ्रंट स्ट्रट में हाइड्रोलिक रिबाउंड स्टॉपर बेहतर रिबाउंड कंट्रोल का वादा करता है, जो बदले में, एक शानदार सवारी अनुभव देना सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, अलकाजार में तीन ड्राइव मोड - इको, सिटी और स्पोर्ट मोड मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक यह ड्राइविंग के एक अलग अनुभव की पेशकश करेगा। कंपनी ने अभी तक अपनी नई एसयूवी में मिलने वाले फीचर्स की पूरी जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि इस कार में एक बड़ी इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, एयर प्यूरीफायर और बहुत सारे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। जो इससे पहले ह्यूंदै के ज्यादातर नई कारों में देखी गई हैं।
केबिन में ज्यादा जगह मिलेगी
5 of 6
hyundai 7 seater (File Photo)
- फोटो : सांकेतिक फोटो
Hyundai Alcazar को 6 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ पेश किया जाएगा। ह्यूंदै का कहना है कि इसे एक बड़े व्हीलबेस के साथ पेश किया जाएगा जो कि अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा है। बड़े व्हीलबेस की वजह से मध्य और अंतिम पंक्ति में यात्रियों को पैर फैलाने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी। मध्य-पंक्ति में कंसोल आर्मरेस्ट, स्लाइडिंग सीट्स और इसी तरह के कई फीचर्स की वजह से कंपनी अलकाजार को एक प्रीमियम उत्पाद के रूप में पेश करना चाहती है।