मुबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे अच्छी टीम मानी जाती है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम पांच बार की चैंपियन है। लगातार दो आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई की टीम आईपीएल 2021 में कुछ बदलाव कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस अपने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से खिलाड़ी हो सकते हैं?
IPL 2021: इन चार खिलाड़ियों की MI से छुट्टी तय, नीलामी में 'रोहित ब्रिगेड' नहीं दिखाएगी दिलचस्पी
शेरफेन रदरफोर्ड
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड पिछले सीजन में एक भी मैच नहीं खेले। मुंबई इंडियंस ने उन्हें ट्रेड विंडो के तहत अपनी टीम में शामिल किया था। ऐसे में इस सीजन से पहले मुंबई उन्हें रिलीज कर सकती है। बता दें कि रदरफोर्ड आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे।
नाथन कूल्टर-नाइल
ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने आठ करोड़ में खरीदा था। मगर आईपीएल 2020 में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। नाथन ने सात मैचों में केवल पाच विकेट अपने नाम किए। बल्लेबाजी में उनके बल्ले से केवल 25 रन निकले। ऐसे में मुंबई नीलामी से पहले इस खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है।
सौरभ तिवारी
झारखण्ड के बल्लेबाज सौरभ तिवारी भी आईपीएल 2020 में अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। सात मैचों में सौरभ ने केवल 25 रन बनाए। ऐसे में मुंबई उन्हें रिलीज कर किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका दे सकती है।
क्रिस लिन
केकेआर से रिलीज किए जाने के बाद क्रिस लिन मुंबई की टीम में आए। मगर आईपीएल 2020 में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में उन्हें भी रिलीज किए जाने की ज्यादा संभावना नजर आ रही है।