हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
17 जनवरी : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
गुजरातः स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से जुड़ेंगे ये शहर, पीएम मोदी आज दिखाएंगे आठ ट्रेनों को हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात के केवडिया में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को जोड़ने वाली आठ ट्रेनों को सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें केवड़िया (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) से वाराणसी, दादर, अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई और प्रतापनगर को जोड़ेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगा टीका, उन्हें अब फोन पर मिलेगा अगली डोज का मैसेज
कोरोना टीकाकरण शुरू होते ही पहले दिन शनिवार को देश में करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगा है। टीका लगने के बाद कोविन वेबसाइट के जरिए इन सभी कर्मचारियों के पंजीकृत फोन पर एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमें अगली डोज लगवाने का समय और स्थान दोनों बताए जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
रबी फसल की कटाई तक आंदोलन नहीं खींचना चाहते किसान, नई नीति से आगे बढ़ने की तैयारी
नए कृषि कानूनों को रद्द कराने पर अड़े किसान अपने आंदोलन को रबी फसल की कटाई तक नहीं खींचना चाहते। उनकी कोशिश आंदोलन को और तेज कर इससे पहले अपनी मांगों को मनवाने की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली के चिड़ियाघर में पहुंचा बर्ड फ्लू, उल्लू की मौत के बाद सैनिटाइजेशन
दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। चिड़ियाघर में मरे मिले उल्लू को बर्ड फ्लू जांच के लिए भेजा गया था। उसका सैंपल पॉजिटिव पाया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर