दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने वुधवार को कहा कि उनकी टीम 18 फरवरी को होने वाली आईपीएल 2021 की नीलामी में अपना बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करना चाहेगी।
कैफ ने कहा, 'हमने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया है इसलिए हम उन स्थानों को भरने की कोशिश करेंगे। मुझे लगता है कि नीलामी में अड़ियल नहीं होना अहम होगा। नीलामी के लिये बहुत योजनायें बना सकते हैं लेकिन नीलामी की टेबल पर बैठकर चीजें बदल सकती हैं।'
3 of 5
मोहम्मद कैफ
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'हमें तुरंत फैसले करने होंगे। हमारे मुख्य खिलाड़ी लगातार खेल रहे हें और कोई फिटनेस संबंधित परेशानी भी नहीं है। इसलिये हम कल की नीलामी में कुछ बैक-अप खिलाड़ी लेना चाहेंगे।'
4 of 5
प्रवीण आमरे
- फोटो : Delhi Capitals twitter
मौजूदा टीम के बारे में एक अन्य सहायक कोच प्रवीण आमरे ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो अगर हमसे कल खेलने को कहा जाता है तो हमारे पास अंतिम एकादश खेलने के लिए तैयार है। इसलिये मुझे लगता है कि यह सफल योजना होगी और अन्य टीमों से भी हमने यही सीखा है।'
5 of 5
दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : @IPL
बता दें कि पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार सफर तय करते हुए फाइनल में पहुंची थी और उप विजेता रही थी और इस साल अच्छी बेंच स्ट्रेंथ से और बेहतर करना चाहेगी, जिसके कारण पिछले सत्र में टूर्नामेंट के अंत में उसे परेशानी का सामना करना पड़ा था।