फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: रंग में लौटी हैदराबाद, इन पांच धुरंधरों के दम पर दर्ज की पहली जीत, दिल्ली को हराया

Wed, 30 Sep 2020 01:37 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 30 Sep 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: SRH vs DC: Five star performers of Sunrisers Hyderabad against Delhi capitals
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : twitter@IPL

आईपीएल 2020 में आखिरकार सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को जीत के साथ अपना खाता खोल लिया। अबू धाबी में खेले गए सीजन के 11वें मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को शिकस्त दी। यह दिल्ली की इस सीजन की पहली हार भी थी। वहीं हैदराबाद की टीम अपनी गलतियों से सबक लेते हुए एक बार फिर से अपने रंग में नजर आई। टीम ने सभी क्षेत्रों में बढ़िया प्रदर्शन किया और जीत का स्वाद चखा। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन पांच प्रमुख खिलाड़ियों के दम पर एसआरएच ने जीत दर्ज की।


 

IPL 2020: SRH vs DC: Five star performers of Sunrisers Hyderabad against Delhi capitals
राशिद खान

राशिद खान:
युवा स्पिन गेंदबाज राशिद खान की फिरकी का जादू एक बार फिर से चला। पिछले दो मैचों में फॉर्म से जूझते दिखे राशिद ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से विपक्षी  बल्लेबाजों को चकमा दिया। उन्होंने किफायती गेंदबाजी के साथ विकेट भी चटकाए। राशिद ने चार ओवर की गेंदबाजी में मात्र 14 रन दिए और तीन विकेट झटके। राशिद ने शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के विकेट हासिल किए।  

IPL 2020: SRH vs DC: Five star performers of Sunrisers Hyderabad against Delhi capitals
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : पीटीआई

जॉनी बेयरस्टो: 
टीम के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो शुरुआत में संघर्ष करते दिखे लेकिन बाद में उन्होंने लय हासिल कर ली। बेयरस्टो ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का भी जड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने पहले विकेट के लिए 77 तो तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: SRH vs DC: Five star performers of Sunrisers Hyderabad against Delhi capitals
डेविड वॉर्नर

डेविड वार्नर:
टीम के कप्तान डेविड वार्नर भी रंग में नजर आए, हालांकि वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके बावजूद उन्होंने 33 गेंदों में तेजी से 45 रन बनाए। वार्नर ने अपनी पारी के दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए।

विज्ञापन
IPL 2020: SRH vs DC: Five star performers of Sunrisers Hyderabad against Delhi capitals
केन विलियमसन - फोटो : ipl

केन विलियमसन:
आईपीएल 2020 में अपना पहला मैच खेलने उतरे पूर्व कप्तान विलियमसन ने शानदार प्रदर्शन किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने मात्र 26 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान पांच चौके लगाए। विलियमसन ने बेयरस्टो के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed