आईपीएल के 13वें सीजन में एबी डिविलियर्स जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। 36 वर्षीय यह खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी से लगातार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मुश्किल मैचों को जीत रहा है। शनिवार को भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने अचानक से मैच के हालात बदलकर रख दिए। डिविलियर्स ने टूर्नामेंट का एक और तूफानी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने मात्र 22 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए। इस दौरान सिर्फ एक चौका और छह छक्के लगाए।
2 of 4
एबी डिविलियर्स
- फोटो : PTI
मैच के बाद डिविलियर्स ने अपनी इस पारी पर बात करते हुए खुद पर दबाव होने की बात बताई। उन्होंने कहा कि वह 19वें ओवर में नर्वस थे जिसमें उन्होंने तीन गगनचुंबी छक्के जड़े थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने इनमें से एक को भी बीच से नहीं लगाया था। जब उनादकट गेंदबाजी कर रहा था तो मैं लेग साइड की ओर देख रहा था लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं नर्वस था क्योंकि मैं जानता था कि मुझे इन्हें सही से हिट करना होगा।’
3 of 4
एबी डिविलियर्स
- फोटो : PTI
डिविलियर्स ने कहा, 'मैं टीम के लिए अच्छा करना चाहता था और टीम के मालिकों, दोस्तों, परिवार और खुद को भी को बताना चाहता था कि मैं यहां अच्छी वजह से हूं। उन्होंने कहा, ‘पिछले मैच में मैंने अपनी जिम्मेदारी उस तरह से नहीं निभाई थी, जिस तरह से निभानी चाहिए थी।'
4 of 4
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ट्विटर @RCBTweets
डिविलियर्स की इस पारी की कप्तान कोहली ने जमकर तारीफ की और उन्होंने प्रभावशाली खिलाड़ी बताया। वहीं टीम के कोच साइमन कैटिच ने उन्हें निडर खिलाड़ी करार दिया। कैटिच ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वह निडर है। इसलिए वह सर्वकालिक महानतम खिलाड़ी है। हमने उसके बल्ले से एक और शानदार पारी देखी, हमने इसी टूर्नामेंट में कई बार ऐसी पारी देखी है। उन्होंने कहा, ‘एबी ने मुंबई के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की और फिर एक अन्य मैच में भी 33 गेंद में 73 रन बनाए थे।’