आईपीएल के दसवें मुकाबले में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने सुपरओवर में मुंबई इंडियंस को हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम भी पांच विकेट खोकर 201 रन बना ली। इसी के साथ मैच टाई हो गया और सुपरओवर में चला गया।
IPL 2020: विराट सेना के इन पांच योद्धाओं ने किया मुंबई फतह, बने मैच के हीरो
आरोन फिंच
आरोन फिंच ने मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों में सात चौके एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। पहले विकेट के लिए उन्होंने पडीक्कल के साथ 81 रनों की साझेदारी की।
देवदत्त पडीक्कल
डेब्यू मैच में पचासा जड़ने वाले देवदत्त पडीक्कल ने इस मैच में अर्धशतक लगाया। सीजन का यह दूसरा अर्धशतक है। पडीक्कल ने 40 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पडीक्कल ने डीविलियर्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की।
एबी डीविलियर्स
मैच में एबी डीविलियर्स का बल्ला भी जमकर बोला। एबी ने 24 गेंदों में चार चौके और चार छक्के की मदद से 55 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।
वॉशिंगटन सुंदर
इस मुकाबले में सुंदर ने शानदार व किफायती गेंदबाजी की। सुंदर ने चार ओवर्स ने 12 रन देकर एक विकेट झटका।